Aayudh

Categories

Dhanteras 2025: धनतेरस पर इस लिस्ट के बिना ना करें शॉपिंग, छूट जाएगा सौभाग्य का साथ! 

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025:  18 अक्टूबर 2025 को दस्तक दे रहा है धनतेरस, समृद्धि, शुभता और रोशनी का त्यौहार! दिवाली की रौनक की शुरुआत इसी दिन से होती है, जब घर-आंगन गूंजते हैं लक्ष्मी माँ के स्वागत में और बाजार सजते हैं सोने-चांदी की चमक से। इसे ‘धन त्रयोदशी’ और ‘धन्वंतरि जयंती’ के रूप में भी मनाया जाता है, और मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी कई गुना बढ़कर सौभाग्य बनकर लौटती है। तो चलिए, इस साल 9 चीजों की लिस्ट के साथ  Dhanteras Shopping को बनाते हैं खास!

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आइए जानें वो 9 चीजें जो इस धनतेरस जरूर खरीदनी चाहिए:

सोना और चांदी (Gold & Silver): यह दिन धातु खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का, सोने की अंगूठी या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति ज़रूर लें।

कुबेर यंत्र (Kuber Yantra): इसे तिजोरी या दुकान में रखें और मंत्र जप करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

तांबे और पीतल के बर्तन (Copper & Brass Vessels): ये सेहत और पॉजिटिव एनर्जी दोनों के लिए शुभ माने जाते हैं।

नई झाड़ू (New Broom): इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता दूर होती है।

शंख और रुद्राक्ष (Conch & Rudraksha): शंख की पूजा और सात मुखी रूद्राक्ष घर लाने से शांति और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

लक्ष्मी-गणेश मूर्ति: Diwali Puja के लिए धनतेरस पर ही नई मूर्तियाँ खरीद लें।

नमक और धनिया (Salt & Coriander): नमक दरिद्रता हटाता है और साबुत धनिया समृद्धि लाता है।

घर का सामान (Home Decor Items): Home Decoration for Diwali इस दिन घर को सजाने के लिए डेकोरेशन का सामना खरीदना चाहिए। खास तौर पर नए पर्दे, किचन अप्लायंसेज़, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीदारी करना शुभ होता है।

वाहन या इलेक्ट्रॉनिक्स (Car, Bike, Electronics): अगर आप Best Time to Buy Car on Diwali सर्च कर रहे हैं, तो धनतेरस से बेहतर दिन कोई नहीं!

तो तैयार हो जाइए इस Dhanteras 2025 को खास बनाने के लिए। खरीदारी शुरू करें और मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाएं!

READ MORE: शिल्पा से लेकर रवीना ने लुक्स से लूटी महफिल; देखें बॉलीवुड दीवाज़ का ग्लैमरस करवा चौथ लुक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *