Aayudh

Categories

Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में जोरदार बम धमाका, 8 की मौत, 15 घायल; अस्पतालों में आपातकाल घोषित

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को जोरदार बम धमाका हुआ। यह धमाका जरघून रोड पर फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के हेडक्वार्टर के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी मच गई।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 3 पैरामिलिट्री जवान भी शामिल हैं। धमाके की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक तेज विस्फोट होता है और लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने क्वेटा के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सभी डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है। घायलों को सिविल अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: 26/11 हमले पर चिदंबरम का खुलासा; अमेरिका के दबाव में नहीं दी गई पाकिस्तान को सजा, BJP ने कांग्रेस को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *