Aayudh

Categories

Vijay Kumar Malhotra: वरिष्ठ BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Kumar Malhotra

Vijay Kumar Malhotra: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 94 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल में इलाज चल रहा था।

वीके मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने जनसंघ काल से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और दिल्ली में संघ की विचारधारा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। वे पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें “दिल्ली का पहला विकास पुरुष” बताया और बताया कि उनके कार्यकाल में पटेल नगर-मोती नगर को जोड़ने वाला पहला फ्लाईओवर बना।

पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे जमीन से जुड़े नेता थे और जनता की समस्याओं को गहराई से समझते थे। शिक्षा, राजनीति और खेल के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

READ MORE: प्रशांत किशोर ने बताई अपनी कमाई, तीन साल में कमाए 241 करोड़, सरकार को दिया 51 करोड़ टैक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *