तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर को अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भारी भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के तीन पदाधिकारियों जिला सचिव मथियालगन, राज्य महासचिव बुसी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन पर गैर इरादतन हत्या, प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
FIR में बताया गया कि विजय रैली में जानबूझकर देरी से पहुंचे, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई कार्यकर्ता टिन की छतों और पेड़ों पर चढ़ गए, जो गिरने से भगदड़ की स्थिति बनी। पुलिस की चेतावनी के बावजूद TVK नेताओं ने भीड़ को संभालने की कोशिश नहीं की।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया है। पुलिस जांच जारी है।
RAED MORE: भोपाल हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा टला; छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल