Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी और ट्वीट किया, “खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।”
#WATCH | Dubai, UAE: On PM Modi's tweet "Operation Sindoor on the games field", Indian skipper Suryakumar Yadav says, "It feels good when the country's leader himself bats on the front foot; it felt like he took the strike and scored runs. It was great to see, and when the sir is… pic.twitter.com/nLLsgwuqPI
— ANI (@ANI) September 29, 2025
इस पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। ऐसा लगता है जैसे वह खुद स्ट्राइक लेकर रन बना रहे हैं। जब सर सामने खड़े हों तो खिलाड़ी और खुलकर खेलते हैं।”
भारत ने फाइनल में जीत के बावजूद एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस पर सूर्यकुमार ने कहा, “मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा। असली ट्रॉफी तो तब मिलती है जब आप लोगों का, खिलाड़ियों का, सपोर्ट स्टाफ का दिल जीतते हैं। असली ट्रॉफी वही होती है।”
सूर्यकुमार ने आगे कहा कि पूरे देश ने जीत का जश्न मनाया और यह अनुभव टीम और देश के लिए बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि टीम को असली खुशी तब मिलती है जब उनके प्रयास और मेहनत को लोग पहचानते हैं।
भारत की यह जीत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी मैच जीत रही है और टीम ने कुल मिलाकर नौवीं बार एशिया कप अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने पीएम मोदी के ट्वीट को टीम के लिए उत्साहवर्धक बताया और कहा कि ऐसा समर्थन खिलाड़ी पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
READ MORE: वरुण धवन के ड्राइवर ने किया रोड रेज; शख्स पर गाड़ी चढ़ाई, गालियां दी, फिर अभिनेता से की शिकायत