Asia Cup 2025: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी विवाद की हो रही है।
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। खिलाड़ियों का कहना था कि वे ऐसे शख्स से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे जो भारत-विरोधी बयान देता है। करीब 90 मिनट तक गतिरोध चला और अंत में नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए। खिलाड़ियों को केवल व्यक्तिगत मेडल दिए गए और टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाया।
#OperationSindoor on the games field.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
Outcome is the same – India wins!
Congrats to our cricketers.
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा “मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही- भारत की जीत।” पीएम मोदी के इस पोस्ट से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया।
नकवी बौखला गए और सोशल मीडिया एक्स पर लिख डाला “अगर युद्ध आपके गर्व का पैमाना था, तो इतिहास पाकिस्तान के हाथों आपकी अपमानजनक हार का जिक्र पहले ही कर चुका है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। युद्ध को खेल में घसीटना सिर्फ हताशा को उजागर करता है और खेल की भावना का अपमान करता है।” नकवी की इन बातों से उनकी हताशा साफ झलक रही थी।
BCCI ने इस पूरे विवाद पर कड़ी आपत्ति जताई और ACC से तुरंत ट्रॉफी भारत को लौटाने की मांग की है। भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, बल्कि नकवी की हरकत ने पाकिस्तान की किरकिरी और बढ़ा दी।
READ MORE: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड तौकीर रजा! घर से मिले पेट्रोल बम-हथियार, पुलिस पर हमले की साजिश का खुलासा