Aayudh

Categories

Bareilly Violence: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड तौकीर रजा! घर से मिले पेट्रोल बम-हथियार, पुलिस पर हमले की साजिश का खुलासा

Bareilly Violence

Bareilly Violence:  उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड हैं। एफआईआर में दर्ज है कि रजा ने प्रदर्शनकारियों को भड़काया और कहा कि “आज शहर का माहौल बिगाड़ना है, चाहे पुलिसवालों की हत्या ही क्यों न करनी पड़े और मुस्लिमों की ताकत दिखानी है।”

हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर फायरिंग की, पत्थरबाजी की और पेट्रोल बम फेंके। धारदार हथियारों से हमले में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना सोची-समझी साजिश के तहत करवाई गई।

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 10 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें 2000 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। DIG अजय कुमार साहनी के मुताबिक, हिंसा की तैयारी पिछले सात दिनों से चल रही थी और इसके लिए ऑनलाइन टूलकिट का इस्तेमाल भी किया गया।

इस बीच, प्रशासन ने तौकीर रजा और उनके करीबियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके सहयोगी नफीस की मार्केट को सील करने का नोटिस जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारियों का सिलसिला अभी जारी रहेगा।

READ MORE: टीम इंडिया का ट्रॉफी न लेने से देश में छिड़ा विवाद, विपक्षी नेताओं ने बताया ‘राष्ट्रवादी ड्रामा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *