Asia Cup Controversy: एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के फाइनल में ट्रॉफी न लेने के फैसले ने देश में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले टीम ने पाक खिलाड़ियों से भी हाथ नहीं मिलाया था।
शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे “राष्ट्रवादी ड्रामा” करार दिया। उनका कहना है कि मैच की शुरुआत में 15 दिन पहले टीम ने नकवी के साथ हाथ मिला कर फोटो भी खिंचवाई थी, अब अचानक यह ड्रामा दिखाना जनता के साथ छल है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि खिलाड़ियों को मैच के बाद नई स्क्रिप्ट दी गई ताकि देश में प्रोपेगेंडा चल सके। वहीं भाजपा नेता अमित मालविया ने इस पर सूर्यकुमार यादव की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों को दान करकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में जीत दर्ज की और फाइनल में 5 विकेट से जीत हासिल की।
READ MORE: पीओके में भारी तनाव; 3,000 सैनिक तैनात, इंटरनेट बंद, लोग हड़ताल पर, सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा