Aayudh

Categories

Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम की शर्मानाक हरकत; एशिया कप फाइनल की मैच फीस आतंकियों के परिवार को देने का लिया फैसला

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद दोनों टीमों ने अपनी मैच फीस के इस्तेमाल में बड़ा फर्क दिखाया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है और इसे लेकर आलोचक भी खुश होंगे। उनका यह कदम न केवल देशभक्ति का प्रतीक ही नहीं बल्कि उनके आलोचकों को करारा जवाब है। 

वहीं, पाकिस्तानी टीम ने फाइनल मैच की फीस ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के परिवारों को देने का ऐलान किया। टीम के कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह उनकी टीम का फैसला है। इस पर कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लोग आतंकवादी थे।

इससे साफ दिखा कि भारत ने अपनी जीत को देश और सेना के लिए समर्पित किया, जबकि पाकिस्तान का कदम विवादित और आलोचना का विषय बन गया। दोनों टीमों के फैसलों ने एशिया कप के फाइनल के बाद नैतिक अंतर भी साफ तौर पर उजागर कर दिया।

READ MORE: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फरहान की हरकत और आगा का रनर-अप चेक ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *