Aayudh

Categories

Vijay: सुपरस्टार विजय के घर को बम धमकी, पुलिस जांच में फर्जी ईमेल का खुलासा; करूर रैली की भगदड़ में 41 की मौत

Vijay

Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार रात पुलिस को फोन आया कि विजय के नीलांकरई स्थित घर में बम रखा गया है।

तुरंत पुलिस और CRPF जवान मौके पर तैनात किए गए, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि किसी विस्फोटक की मौजूदगी नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा कि धमकी वाला ईमेल केवल फर्जी था।

विजय की हालिया चुनावी रैली करूर में भी विवादों में रही, जिसमें भगदड़ से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। रैली में अनुमति केवल 10 हजार लोगों की थी, लेकिन 30 हजार से अधिक भीड़ जमा हो गई थी। 95 लोग घायल हुए, जिनमें 51 को ICU में भर्ती कराया गया।

TVK के वकील अरिवझगन ने कहा कि रैली में हुई घटना के पीछे DMK नेताओं की साजिश हो सकती है और उन्होंने CBI या SIT जांच की मांग की है। विजय ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा और घायलों के इलाज का खर्च पार्टी द्वारा उठाने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

साइबर सेल अब ईमेल की उत्पत्ति और साजिश का पता लगाने में जुटी है। विजय ने कहा, “यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ादायक है। परिवारों के दर्द की भरपाई नहीं हो सकती।”

READ MORE: राहुल को जान से मारने की धमकी; कौन है जिसने कहा ‘सीने में गोली मारी जाएगी’, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *