Aayudh

Categories

Rahul Gandhi: राहुल को जान से मारने की धमकी; कौन है जिसने कहा ‘सीने में गोली मारी जाएगी’, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: केरल में एक टीवी चैनल पर लद्दाख हिंसा पर चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी। प्रिंटू महादेव, जो ABVP के पूर्व राज्य अध्यक्ष और वर्तमान में BJP प्रवक्ता हैं, ने यह विवादित टिप्पणी लाइव बहस के दौरान की।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान सिर्फ एक ‘गलती’ नहीं बल्कि विपक्षी नेता के खिलाफ सोची-समझी साजिश है। वेणुगोपाल ने चेताया कि अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे सरकार की मिलीभगत माना जाएगा।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रमेश चेन्नीथला ने भी कहा कि पुलिस को बिना देर किए महादेव के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल पुलिस हिचक रही है।

वेणुगोपाल ने बताया कि यह बयान राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और संविधान एवं कानून के शासन को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि CRPF ने पहले भी राहुल गांधी की सुरक्षा के संबंध में खतरे के कई पत्र लिखे हैं।

READ MORE: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फरहान की हरकत और आगा का रनर-अप चेक ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *