Asia Cup Controversy: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। तिलक वर्मा, संजू सैमसन और रिंकू सिंह की शानदार पारियों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई।
🚨 WICKET!🚨
— Asia Voice 🎤 (@Asianewss) September 28, 2025
Sahibzada Farhan c Tilak Varma b Varun Chakravarthy for 57(38) [5×4, 3×6]!
He smashed a six earlier in the over but got out trying for another. Frustrated, he thuds the bat on the ground. Big moment!#Cricket #INDvsPAK #AsiaCup #PakistanCricket pic.twitter.com/R4XuybRyOo
पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान फाइनल में 57 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद उन्होंने बल्ले को गुस्से में जमीन पर मार दिया। इससे पहले सुपर-4 राउंड में उन्होंने ‘गन सेलिब्रेशन’ कर विवाद खड़ा किया था। उनका यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Negative cheers to #pakistancricketteam #BOO
— Abhay Jamdade (@iamarj555) September 28, 2025
Disrespect shown by Pakistan caption salman agha throwing runner up cheque in front of all on stage @GovtofPakistan @TheRealPCB #INDvPAK pic.twitter.com/wsnRawFFFd
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी हार को बर्दाश्त नहीं किया और पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में रनर-अप चेक को जमीन पर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि हार सहना कठिन है, लेकिन उनका बल्ले से प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।
टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान से तीनों मैच जीते। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “विजेता टीम को याद रखा जाता है, ट्रॉफी को नहीं। मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम और सपोर्ट स्टाफ हैं।”
एशिया कप ट्रॉफी विवाद भी बढ़ गया। भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया। BCCI ने कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ली जा सकती जो देश के खिलाफ युद्ध की बातें करता हो। BCCI ने नवंबर में ICC बैठक में इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज करने की बात कही है।
पूरे टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा और अपने फैंस को गर्व का मौका दिया।
READ MORE: चैंपियन बनी टीम इंडिया, पाक खिलाड़ियों की हरकतों का बुमराह और अर्शदीप ने मैदान पर दिया मजेदार जवाब