Aayudh

Categories

IND VS PAK Asia Cup: चैंपियन बनी टीम इंडिया, पाक खिलाड़ियों की हरकतों का बुमराह और अर्शदीप ने मैदान पर दिया मजेदार जवाब

IND VS PAK Asia Cup

IND VS PAK Asia Cup: भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया में क्रिकेट की असली बादशाह वही है। पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न सोशल मीडिया पर छा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद की नकल करते दिखे। अबरार अक्सर विकेट लेने के बाद अपने खास अंदाज में एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने उसी स्टाइल में हाथ फैलाकर मजेदार एक्ट किया। पास खड़े संजू सैमसन हंसते हुए उन्हें चियर कर रहे थे। पूरी टीम का उत्साह वीडियो में साफ नजर आया।

मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को जमकर जवाब दिया। तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने विजयी चौका जड़कर मैच खत्म किया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को हिलाकर रख दिया और बुमराह ने डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी की।

सबसे मजेदार पल तब आया जब बुमराह ने हारिस रऊफ को यॉर्कर से बोल्ड किया और “प्लेन क्रैश” का इशारा किया। यह उसी हरकत का जवाब था जब सुपर-4 मैच में रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर जेट गिराने जैसा इशारा किया था।

भारत ने यह मैच पांच विकेट से जीतकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, ट्रॉफी विवाद के चलते खिलाड़ियों ने नकवी से कप लेने से मना कर दिया और बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाया।

READ MORE: भारत ने जीता फाइनल, नकवी ले गए ट्रॉफी;  BCCI का बड़ा एक्शन ICC से शिकायत करेगा भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *