Aayudh

Categories

Bareilly Violence: मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 10 एफआईआर दर्ज, इंटरनेट सेवा 48 घंटे बंद

Bareilly Violence

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शहर के अलग-अलग थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार जुमे की नमाज के बाद कई लोग हिंसक प्रदर्शन करने लगे। भीड़ ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया और नावल्टी चौराहा पर पुलिस पर पथराव किया। श्यामगंज में कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस हिंसा की साजिश सात दिन पहले से चल रही थी। मौके से चाकू, तमंचे, ब्लेड और पेट्रोल की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने 39 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि हिंसा से पहले कई नेताओं को चेतावनी दी गई थी और बीएनएसएस धारा 163 लागू की गई थी, जिससे बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम नहीं आयोजित कर सकता। हालांकि, मौलाना तौकीर ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी योजना पर आगे बढ़ने का ऐलान किया।

सुरक्षा कारणों से बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। इस कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था काबू में है, लेकिन पुलिस आगे भी सतर्क रहने की तैयारी कर रही है।

READ MORE: धनश्री वर्मा ने चहल संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एलिमनी अफवाहों को बताया गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *