Dhanashree Verma: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इस समय रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। शो के दौरान उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक और उनके रिश्ते पर खुलकर बात की।
धनश्री ने बताया कि उनका तलाक फरवरी 2025 में आधिकारिक रूप से हुआ। उन्होंने कहा, “तलाक जल्दी हुआ क्योंकि यह आपसी सहमति से था।” शो में जब एलिमनी के दावों पर सवाल पूछा गया, तो धनश्री ने कहा कि यह गलत अफवाहें हैं और कुछ भी सच नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं चुप रहती हूं, तो लोग कुछ भी बोल देंगे। मेरे माता-पिता ने सिखाया कि सिर्फ वही जवाब दें जो मायने रखता है, जिन्हें जानते नहीं हैं, उन्हें समझाने में वक्त क्यों खराब करें।”
धनश्री ने यह भी साफ किया कि तलाक के बावजूद वह चहल का हमेशा सम्मान करेंगी और फिलहाल किसी को डेट करने का विचार नहीं कर रही हैं।
धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन जून 2022 में वे अलग हो गए और मार्च 2025 में तलाक पूरी तरह से औपचारिक हुआ। इसके साथ ही, ऐसी खबरें थीं कि धनश्री ने 60 करोड़ रुपए की एलिमनी मांगी थी, जिसे उनके परिवार ने खारिज कर दिया था।
इस बार शो में धनश्री ने बेबाकी से अपने विचार रखकर लोगों के बीच फैली अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।
READ MORE: इंदौर में शूर्पणखा पुतला दहन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सोनम रघुवंशी के पुतले को लेकर विवाद