Aayudh

Categories

Asia Cup Controversy: ICC ने पाकिस्तान के रऊफ और फरहान पर की कार्रवाई, मैच में विवादित इशारों और सेलिब्रेशन पर दिया कड़ा संदेश

Asia Cup Controversy

Asia Cup Controversy: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद पर कार्रवाई की है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को उनके ‘गन शॉट सेलिब्रेशन’ के लिए चेतावनी दी गई।

सूर्यकुमार ने अपनी जीत को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया था, जिसे पाकिस्तान बोर्ड (PCB) ने ICC में शिकायत के रूप में पेश किया। रऊफ ने मैच में भारतीय फैंस द्वारा कोहली के नारे लगाने पर आसमान में विमान गिराने का इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ICC ने इसे अभद्र और आक्रामक व्यवहार माना।

फरहान ने अपने सेलिब्रेशन का बचाव करते हुए कहा कि यह उनकी पख्तून जनजाति की पारंपरिक शैली है। मैच रेफरी रिचर्डसन ने सुनवाई के बाद रऊफ पर जुर्माना लगाया और फरहान को चेतावनी दी। ICC ने दोनों बोर्डों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जाए।

इससे पहले, बीसीसीआई ने भी शिकायत की थी कि रऊफ ने भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द कहे और विवाद बढ़ाया। ICC की यह कार्रवाई खेल में अनुशासन और आचार संहिता को बनाए रखने के लिए की गई है।

READ MORE: संयुक्त राष्ट्र में शहबाज के झूठे दावों पर भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नापाक सच्चाई सामने आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *