Aayudh

Categories

Bareilly Violence: बरेली बवाल पर CM योगी की सख्त चेतावनी – “ऐसा सबक सिखाएँगे कि पीढ़ियाँ याद रखेंगी”

Bareilly Violence

Bareilly Violence: लखनऊ में शनिवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली हिंसा और प्रदेश के विकास पर अपनी बात रखी।

सीएम योगी ने कहा कि बरेली में हुए बवाल के दौरान मौलाना तौकीर रजा ने भूल कर दी कि प्रदेश में किसका शासन है। उन्होंने धमकी दी थी कि शहर जाम कर देंगे, लेकिन न जाम हुआ और न कर्फ्यू लगा। योगी ने सख्त लहजे में कहा – “ऐसा सबक सिखाएँगे कि आने वाली पीढ़ियाँ दंगा करना भूल जाएँगी।” पुलिस ने मौलाना समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है और 6 मुकदमे दर्ज किए हैं।

योगी ने कहा कि पहले सरकारें हर जिले में माफिया खड़ा करती थी, लेकिन अब यूपी ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज और वन प्रोडक्ट’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी आज एक्सप्रेसवे, मेट्रो और एयरपोर्ट के मामले में देश में सबसे आगे है।

‘I Love Muhammad’ विवाद पर उन्होंने कहा कि समाज को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने वाले लोग अब बख्शे नहीं जाएँगे। लखनऊ की सड़कों पर “I Love Yogi” और “I Love Bulldozer” जैसे होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि कई जगहों पर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

READ MORE: लद्दाख में बढ़ता जनआक्रोश; प्रदर्शन, हिंसा और मौतों के बीच सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, NGO का लाइसेंस भी रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *