Chaitanyananda Saraswati: श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM), वसंत कुंज, दिल्ली में पढ़ने वाली 17 ईडब्ल्यूएस (EWS) छात्राओं ने एक कथित धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती (उर्फ पार्थ सारथी, उम्र 62 वर्ष) पर यौन शोषण, धमकी और अश्लील मैसेज भेजने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी आखिरी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई है। पुलिस की टीमें अब मुंबई और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। आरोपी के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
क्या हैं आरोप?
छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उन्हें लगातार अश्लील मैसेज भेजता था, जैसे – “बेबी, आई लव यू”, “क्या तुम बॉयफ्रेंड के साथ सोई हो?”। वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम की धमकी देता था।
कब हुई शिकायत?
संस्थान की ओर से 19 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद वसंत कुंज नॉर्थ थाने में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने CCTV फुटेज, हार्ड डिस्क आदि को FSL जांच के लिए भेज दिया है।
पुराना है आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चैतन्यानंद का आपराधिक इतिहास नया नहीं है। साल 2009 में भी उस पर केस दर्ज हुआ था, जब उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दक्षिण दिल्ली की एक महिला को परेशान किया था।
पहचान छिपा कर भागने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद हाल ही में विदेश यात्रा कर चुका है और अब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहा, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।
READ MORE: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”