Tejaswi Yadav: बीते कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की नाराजगी और उन पर लगे आरोपों को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। अब इस पर तेजस्वी यादव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि,“कुछ लोग जो बीजेपी से जुड़े हैं या ट्रोलर हैं, वे तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जो लोग हमारी बहन पर उंगली उठा रहे हैं, ये बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है।”
#WATCH | Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "… This is not happening for the first time, but we do not make it a political issue… We are focused only on developing Bihar… Rohini didi is my elder sister. She has raised me. The sacrifice made by her is rare to… pic.twitter.com/mapFgvTCfE
— ANI (@ANI) September 26, 2025
तेजस्वी ने साफ कहा कि रोहिणी आचार्य ने कभी न टिकट की मांग की, न किसी को दिलवाने की कोशिश की, न ही कोई पद मांगा। उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने और हमें संभालने का काम किया है।
उन्होंने कहा,“रोहिणी हमारी बड़ी बहन हैं। उन्होंने हमें पाला-पोसा है। एक बहन का अपने ही पिता को किडनी देना कोई छोटी बात नहीं है। ऐसी कुर्बानी आज के समय में कोई नहीं देता।”
तेजस्वी ने यह भी बताया कि रोहिणी को छपरा से टिकट जनता और कार्यकर्ताओं की मांग पर दिया गया था, न कि किसी पारिवारिक दबाव में।
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि “किडनी देने जैसी भावनात्मक बात पर भी उन्होंने राजनीति की, ये बीजेपी की सोच दिखाता है।”
इस बीच रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर आलोचकों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे कि उन्होंने कभी कोई पद या टिकट मांगा है, तो वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ देंगी। उन्होंने इसे देश की हर बेटी का अपमान बताया।
तेजस्वी ने अंत में कहा कि “हमारी बहन ने हमेशा परिवार और पार्टी के लिए बलिदान दिया है, और उस पर सवाल उठाना गलत है।”
READ MORE: बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सौगात, पीएम मोदी बोले – “नरेंद्र और नीतीश हैं आपके दो भाई”