Aayudh

Categories

PM Modi: बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सौगात, पीएम मोदी बोले – “नरेंद्र और नीतीश है आपके दो भाई”

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 सितंबर) को बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

पीएम मोदी ने इस योजना को बिहार की बहन-बेटियों के सपनों को पंख देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला रोजगार या स्वरोजगार शुरू करती है, तो उसका आत्मविश्वास और समाज में सम्मान दोनों बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा,“नवरात्रि के पावन अवसर पर मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला। आपके दो भाई  नरेंद्र और नीतीश मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने राजद (RJD) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन के राज में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। सबसे ज्यादा मार महिलाओं को ही झेलनी पड़ी थी। लेकिन आज, नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है और महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकलती हैं।

उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत जो खाते खुले, उनकी वजह से आज यह पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंच सका। “अब कोई पैसा बीच में नहीं लूट सकता,” पीएम ने कहा।

इस मौके पर पीएम ने उज्ज्वला योजना और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान जैसी योजनाओं का भी ज़िक्र किया, जिनसे महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

इस योजना से करीब 22% महिला वोटर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

READ MORE: समीर वानखेड़े को कोर्ट से झटका, आर्यन खान की वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *