Aayudh

Categories

Donald Trump: पाकिस्तान को झटका; ट्रंप का बदला रुख, कश्मीर मुद्दे से अमेरिका ने बनाई दूरी

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह इस मामले में कोई दखल नहीं देगा। अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा मुद्दा है और अमेरिका इसमें मध्यस्थता करने में रुचि नहीं रखता। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका अपनी “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत सिर्फ अपने हितों को देखते हुए निर्णय लेता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश करता रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर हाल ही में ट्रंप से मिलने अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन इस बयान ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

भारत हमेशा से कश्मीर को द्विपक्षीय मसला मानता आया है और किसी तीसरे पक्ष की दखल का विरोध करता है। अब अमेरिका के इस रुख से भारत की कूटनीति को मजबूती मिली है। ट्रंप ने पहले दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को कम करने में मदद की, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया था।

इस घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका अब पाकिस्तान की बजाय भारत को अपना अहम रणनीतिक साझेदार मान रहा है। कश्मीर पर तटस्थ रुख अपनाकर अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अब इस मुद्दे में नहीं पड़ेगा।

READ MORE: ट्रंप का नया टैरिफ प्लान भारत पर भारी; दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *