Aayudh

Categories

Bads Of Bollywood: आर्यन की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फंसे शाहरुख-गौरी, समीर वानखेड़े ने ठोका मानहानि का मुकदमा

Bads Of Bollywood

Bads Of Bollywood: एनसीबी के पूर्व अफसर और आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

ये मामला हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़ा है, जिसका निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

समीर वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज में एक ऐसे एनसीबी अधिकारी का किरदार दिखाया गया है, जो उनके जैसा दिखता है और जिससे उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि शो में उनके जैसे अफसर को ड्रग्स रेड करते हुए दिखाया गया है, जिससे उनके करियर और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

वानखेड़े ने कोर्ट में कहा है कि इस सीरीज में झूठी, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण बातें दिखाई गई हैं। इसी कारण उन्होंने रेड चिलीज, नेटफ्लिक्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े वही अफसर हैं, जिन्होंने साल 2021 में मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

READ MORE: भारत-पाक मैच पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा – “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, लेकिन मैच तो बाद में हुआ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *