Aayudh

Categories

Donald Trump: UN में ट्रंप के साथ तीन हादसे, बोले- “ये इत्तेफाक नहीं, मेरे खिलाफ साजिश हुई”

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने साथ हुई तीन घटनाओं को “साजिश” बताया है। ट्रंप का कहना है कि उनके खिलाफ जानबूझकर ऐसा किया गया और अब इसकी जांच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस करेगी।

ट्रंप के अनुसार, पहली घटना तब हुई जब वह और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी यूएन बिल्डिंग में एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे। अचानक एस्केलेटर रुक गया, जिससे दोनों गिरते-गिरते बचे। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हैंडरेल न पकड़ा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दूसरी घटना में जब ट्रंप भाषण देने पहुंचे, तो उनका टेलीप्रॉम्प्टर बंद हो गया। ट्रंप को बिना टेलीप्रॉम्प्टर के 57 मिनट तक भाषण देना पड़ा। हालांकि 15 मिनट बाद मशीन दोबारा चालू हुई।

तीसरी घटना में ट्रंप ने कहा कि जब वह भाषण दे रहे थे, तब उनकी आवाज हॉल में सही से नहीं सुनाई दी। केवल वही लोग उन्हें सुन पाए, जिनके पास ईयरफोन थे। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी पत्नी मेलानिया भी भाषण नहीं सुन पाईं।

इन तीनों घटनाओं को ट्रंप ने “ट्रिपल सैबोटाज” बताया और कहा कि ये कोई सामान्य गलतियां नहीं थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र भेजकर जांच की मांग की है और CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

संयुक्त राष्ट्र ने इन आरोपों को तकनीकी कारण बताया है, लेकिन ट्रंप मानने को तैयार नहीं हैं।

READ MORE: वांगचुक पर भड़काऊ भाषण का आरोप, राज्य की मांग ने लिया उग्र रूप, लेह में कर्फ्यू और जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *