Agni Prime: भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया है, जो 2000 किलोमीटर की रेंज में हमला करने में सक्षम है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया, जो अपनी तरह का पहला प्रयास है। इस मिसाइल को अब चलती ट्रेन से भी लॉन्च किया जा सकता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल करती है, जिनके पास मोबाइल रेल लॉन्चिंग सिस्टम है।
अग्नि-प्राइम मिसाइल को कैनिस्टर में रखा जाता है, जिससे इसे तुरंत लॉन्च किया जा सकता है और मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता। इसमें डुअल स्टेज सॉलिड फ्यूल, एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम, और हल्का कॉम्पैक्ट डिजाइन शामिल है।
#WATCH | Raksha Mantri Rajnath Singh tweets, "India has carried out the successful launch of Intermediate Range Agni-Prime Missile from a Rail-based Mobile launcher system. This next-generation missile is designed to cover a range of up to 2000 km and is equipped with various… pic.twitter.com/kfDOjVpAeW
— ANI (@ANI) September 25, 2025
यह मिसाइल अग्नि-1 की जगह लेगी और इसे खासतौर पर पाकिस्तान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका लक्ष्य कम समय में और कहीं से भी जवाबी हमला करने की भारत की क्षमता को और मजबूत बनाना है।
इस परीक्षण ने भारत की रणनीतिक ताकत को और मजबूती दी है और भविष्य में परमाणु शस्त्रागार की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा।
READ MORE: BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत, PCB ने सूर्यकुमार को बनाया निशाना