Aayudh

Categories

Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान- अफगानिस्तान जंग में 300 मौत कई घायल, ट्रम्प बोले- अच्छा कर रहा पाक, आतंकी हमलों के पीछे भारत-PAK का दावा

Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War : इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब बड़े युद्ध जैसे हालात की ओर बढ़ता दिख रहा है। दोनों पक्षों के दावों के मुताबिक अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक घायल हैं। हालात ऐसे हैं कि दोनों देश एक-दूसरे को आगे भी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में दखल देगा, तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह हस्तक्षेप कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं और पाकिस्तान इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Taliban – Pakistan War: तालिबान के जरिए भारत चला रहा है प्रॉक्सी वॉर – पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ

कैसे शुरू हुआ संघर्ष

तनाव की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान ने 22 फरवरी को सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक कर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात सैन्य कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और नंगरहार समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की।

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता के अनुसार 274 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने 115 टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां नष्ट करने और कई चौकियों पर कब्जा करने का दावा भी किया है। साथ ही अपने 12 सैनिकों के मारे जाने और 27 के घायल होने की बात स्वीकार की है।

वहीं तालिबान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके केवल 8 से 13 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। तालिबान ने आगे और कड़े जवाब की चेतावनी भी दी है।

Taliban Pakistan War : अफगानिस्तान हमले में 55 पाक सैनिकों की मौत, पाक एयरस्ट्राइक में 133 तालिबानी ढेर; रक्षामंत्री बोले- अब खुला युद्ध!

ड्रोन हमलों का दावा और प्रतिबंध

अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के अंदर ड्रोन से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में निजी ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इस्लामाबाद के पास किसी न्यूक्लियर सेंटर पर हमले की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान संसद में निंदा प्रस्ताव

पाकिस्तान की सीनेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना मुख्यालय का दौरा कर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई और कहा कि किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

नागरिकों पर हमले के आरोप

अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आम नागरिक मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंगरहार में एक ही परिवार के 23 लोगों की मौत हुई। पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह

भारत पर भी आरोप

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने देश में होने वाले आतंकी हमलों के पीछे भारत की भूमिका का आरोप लगाया है और कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल इन गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

डूरंड लाइन विवाद बना बड़ी वजह

दोनों देशों के बीच 1893 की डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। करीब 2430 किलोमीटर लंबी इस सीमा को तालिबान मान्यता नहीं देता। वहीं साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से यह तनाव और बढ़ गया है।

Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.59 लाख तो चांदी ढाई लाख पार

आगे क्या?

मौजूदा हालात में दोनों देशों के बीच हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। लगातार एयरस्ट्राइक, ड्रोन हमले और कड़ी बयानबाजी से क्षेत्र में बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि क्या कोई तीसरा देश मध्यस्थता करेगा या यह टकराव और गहराएगा।

यहां देखिये पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर के वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *