Aayudh

MP Board Result: 5वीं-8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट आज, जानिए कैसे करें चेक

MP Board Result

MP Board Result: भोपाल। मध्यप्रदेश में बोर्ड का सप्लीमेंट्री एग्जाम देने वाले बच्चों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। चूंकि आज यानि 7 जुलाई 2026 को राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) दोपहर 2 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। MP Medical News: भोपाल में अनोखी सर्जरी! 10.2 किलो ट्यूमर के बीच सुरक्षित जन्मा मासूम, जानिए पूरी खबर 16 से 23 जून तक हुई थी परीक्षा कक्षा 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के 2.49 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इन पेपर्स को चेक करने के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे चेक करें रिजल्ट सबसे पहले rskmp.in वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर Result के लिंक पर क्लिक करें। 5th-8th Re-Exam Result 2026 पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें। Submit करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। चाहें तो मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका? मार्कशीट में ये बातें जरूर देखें रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, सभी विषयों के अंक और पास/फेल का स्टेटस जरूर जांच लें। बोर्ड के नियमों के मुताबिक हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। इससे कम अंक आने पर छात्र उस विषय में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

MP Medical News: भोपाल में अनोखी सर्जरी! 10.2 किलो ट्यूमर के बीच सुरक्षित जन्मा मासूम, जानिए पूरी खबर

MP Medical News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। गर्भवती महिला की ओवरी में 10.2 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर था। डॉक्टरों ने पहले सुरक्षित डिलीवरी कराई और फिर उसी ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर निकाल दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। Crypto Crime in Pakistan: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के पोते की गिरफ्तारी! विदेशी महिलाओं के अपहरण-गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा पहले सुरक्षित डिलीवरी, फिर निकाला 10.2 किलो का ट्यूमर हमीदिया अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया। सबसे पहले 2.6 किलोग्राम वजन के स्वस्थ शिशु का जन्म कराया गया। इसके बाद उसी सर्जरी के दौरान महिला की ओवरी में मौजूद 10.2 किलोग्राम के विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। Krishna Mohan Ram Mandir Trust: पहले चंदा चोरी की FIR करवाई, अब खुद ही बन गए महासचिव; कौन हैं कृष्ण मोहन? मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति पूरी तरह स्थिर और संतोषजनक है। जटिल सर्जरी के बावजूद किसी प्रकार की गंभीर परेशानी नहीं आई और दोनों की लगातार निगरानी की जा रही है। West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, बिहार, एमपी और गुजरात में भी चुनाव, जाने कब? सीनियर डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह और डॉ. अदिति खरे ने किया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. तृप्ति वत्सल्य, डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. देवांशु सराफ ने संभाली। ऑपरेशन में विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी अहम भूमिका निभाई। डॉक्टरों की सूझबूझ, अनुभव और बेहतर टीमवर्क की बदौलत यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफल रही।

Krishna Mohan Ram Mandir Trust: पहले चंदा चोरी की FIR करवाई, अब खुद ही बन गए महासचिव; कौन हैं कृष्ण मोहन?

Krishna Mohan

Krishna Mohan Ram Mandir Trust: अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नया महासचिव मिल गया है। ट्रस्ट ने रिटायर्ड IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की ओर से पहली एफआईआर भी कृष्ण मोहन ने ही दर्ज कराई थी। दरअसल चढ़ावा चोरी मामले के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह अहम पद खाली हो गया था, जिसे अब कृष्ण मोहन संभालेंगे। Ram Mandir Trust Donation Report: दान में मिली चांदी को पिघलाया, राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया ₹3,264 करोड़ चढ़ावे का पूरा हिसाब सिर्फ 10 महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सितंबर 2025 में ट्रस्टी बनाया गया था। उन्हें दिवंगत ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल की जगह ट्रस्ट में शामिल किया गया था। ट्रस्टी बनने के महज 10 महीने बाद ही उन्हें ट्रस्ट के सबसे अहम पद महासचिव की जिम्मेदारी मिल गई। कौन हैं कृष्ण मोहन? 73 वर्षीय कृष्ण मोहन 1977 बैच के रिटायर्ड IFS अधिकारी हैं। साल 2012 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। फिलहाल वे संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संघचालक हैं। जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी वे यजमानों में शामिल रहे थे। Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला महासचिव क्यों होता है सबसे अहम? श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ट्रस्ट के रोजमर्रा के कामकाज, दान की व्यवस्था, प्रशासनिक फैसलों और मंदिर से जुड़े कई बड़े निर्णयों की जिम्मेदारी महासचिव के पास होती है। आसान शब्दों में कहें तो ट्रस्ट के संचालन की पूरी कमान इसी पद के हाथ में रहती है।   #WATCH | Ayodhya, UP: Krishna Mohan, a trustee of the Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust, says, “I have been entrusted with the responsibility of discharging the duties of General Secretary in an acting capacity until a new General Secretary is appointed. Anyone found… pic.twitter.com/cdbutYjFll — ANI (@ANI) July 6, 2026

MP IMD Alert: मध्यप्रदेश में जमकर बरस रहे बादल, 31 जिलों में अलर्ट; भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में होगी बारिश!

MP Weather

MP IMD Alert: भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अब पूरी रफ्तार में है। पिछले 6 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। अच्छी बात यह है कि जून में बारिश की जो कमी रह गई थी, वह जुलाई की शुरुआत में ही लगभग पूरी हो गई है। अब प्रदेश में सामान्य से सिर्फ 1 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जिलों में तेज बारिश होने वाली है। कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इन 5 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की चेतावनी आज गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट इन जिलों में होगी अच्छी बारिश ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, आगर-मालवा, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी बरसेंगे बादल भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत श्योपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, नीमच, मंदसौर और रतलाम में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। MP Rain Alert : भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में आंधी, भिंड- मुरैना समेत 6 जिलों में ओले का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट जुलाई की शुरुआत में ही पूरी हुई जून की कमी लगातार हो रही बारिश का असर यह है कि जुलाई का बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। जून में बारिश करीब 33 फीसदी कम रही थी, लेकिन अब वह कमी लगभग खत्म हो गई है। फिलहाल पूरे प्रदेश में सामान्य से सिर्फ 1 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाली जगहों से दूर रहें। अगर बहुत जरूरी काम न हो, तो खराब मौसम में घर से निकलने से बचें।

Ram Mandir Trust Donation Report: दान में मिली चांदी को पिघलाया, राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया ₹3,264 करोड़ चढ़ावे का पूरा हिसाब

Ram Temple Donation

Ram Mandir Trust Donation Report: अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर पिछले कुछ दिनों से उठ रहे सवालों के बीच अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार अपनी आय और खर्च का पूरा हिसाब सामने रख दिया है। ट्रस्ट का कहना है कि उसके गठन से अब तक मिले हर रुपये का रिकॉर्ड सुरक्षित है और जरूरत पड़ने पर कोई भी श्रद्धालु अपने द्वारा दिए गए दान जानकारी कभी भी ले सकता है। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच के लिए गठित SIT लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ₹3,264 करोड़ का मिला दान ट्रस्ट का कहना है कि गठन के बाद से अब तक 3,264 करोड़ रुपये का दान मिला है। इसमें निधि समर्पण अभियान, देश-विदेश के श्रद्धालुओं का योगदान, कॉर्पस फंड और अन्य दान शामिल हैं। Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला कहां खर्च हुए पैसे? ट्रस्ट ने बताया कि अब तक 2,370 करोड़ रुपये मंदिर निर्माण, परिसर के विकास और अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किए गए हैं। वहीं 391 करोड़ रुपये मंदिर के संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, धार्मिक अनुष्ठानों और रखरखाव पर खर्च हुए हैं। यानी अब तक कुल 2,761 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि बची हुई राशि को आगे की व्यवस्थाओं और मंदिर के निर्माण कार्यों के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। चांदी गलाने पर भी दी सफाई दान में मिली चांदी को लेकर उठे सवालों पर ट्रस्ट ने कहा कि चांदी को तय प्रक्रिया के तहत गलाया गया है। इसका इस्तेमाल मंदिर निर्माण, सजावट और धार्मिक कार्यों में किया जा रहा है। ट्रस्ट का दावा है कि चांदी का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है और कुछ भी गायब नहीं हुआ है। RSS on Ram Mandir Chadhava Chori : राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को सजा मिले… RSS का पहला बयान 5 करोड़ की रामचरितमानस भी दिखाई ट्रस्ट ने दान में मिली कई कीमती वस्तुएं भी सार्वजनिक कीं। इनमें करीब 5 करोड़ रुपये कीमत वाली सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस सबसे खास रही। इसके अलावा सोने के आभूषण और अन्य बहुमूल्य भेंट भी मीडिया को दिखाई गईं। श्रद्धालुओं का भरोसा बनाए रखने की कोशिश ट्रस्ट का कहना है कि चढ़ावे को लेकर फैली अफवाहों और आरोपों के बीच पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी था। इसलिए दान, खर्च और कीमती वस्तुओं का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। हालांकि, कथित चोरी के मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम तस्वीर एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।  

PM INDONESIA VISIT: प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ सम्मान, राष्ट्रपति प्रोबोवो ने लगाया गले

PM Modi

PM INDONESIA VISIT: जकार्ता। इंडोनेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दिन है। राजधानी जकार्ता में उनका भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ओनर से भी नवाजा गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए गले लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में मोदी ने विजिटर गेस्ट बुक में साइन किया। फिर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। जिसमें भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर आज करेंगे प्रम्बानन मंदिर के दर्शन बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता के प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर जाएंगे। यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था। भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका? उद्योगपतियों और भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान इंडोनेशिया के बड़े उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर बात होगी। इसके अलावा वह जकार्ता में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। MP Monsoon Alert : MP में भारी बारिश का भयंकर कहर! नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे पूरी तरह बंद, हरदा में नदियां उफान पर इसके बाद जाएंगे न्यूजीलैंड इंडोनेशिया का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अगले पड़ाव न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहां भी उनके कई अहम कार्यक्रम तय हैं।   Thank you for the warm welcome at the Istana Merdeka! @prabowo pic.twitter.com/U6uLbk7aCr — Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2026