Aayudh

Lokayukta Raid : रिटायरमेंट से 5 महीने पहले लोकायुक्त का छापा! जॉइंट डायरेक्टर के पास मिली आय से 300 गुना ज्यादा संपत्ति

Indore Lokayukta Raid

Lokayukta Raid : मध्य प्रदेश। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद की गई। प्रारंभिक जांच में कंडवाल के पास करीब 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है, जबकि उनकी 30 साल की नौकरी के दौरान कुल वैध आय लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। लोकायुक्त टीम अब संपत्ति और आय के स्रोतों की विस्तृत जांच कर रही है। सुबह 3 बजे से शुरू हुई कार्रवाई की तैयारी लोकायुक्त को कंडवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। मंगलवार रात से ही अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। बुधवार तड़के 3 बजे टीम को अलर्ट किया गया और सुबह करीब 6 बजे इंदौर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू की गई। विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद अलग-अलग टीमों ने तीन ठिकानों की जांच की। Employee Health Insurance : MP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत! जानिए, कैबिनेट में ऐसे कौन से प्रस्ताव आ सकते हैं? आय के स्रोत को लेकर दिए गए जवाब पूछताछ के दौरान लक्ष्मी नारायण कंडवाल ने अपनी आय के स्रोत के रूप में वेतन के अलावा परिवार के अन्य व्यवसायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटों द्वारा डिपार्टमेंटल स्टोर संचालित किया जाता है, जिससे आय प्राप्त होती है। इसके अलावा पत्नी की सिलाई-बुनाई से होने वाली कमाई का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी इमारत में संचालित जिम से हर महीने किराए के रूप में अच्छी आय होती है। लोकायुक्त टीम इन दावों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। बैंक लॉकर से मिला सोना, खातों की जांच जारी जांच के दौरान बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में कंडवाल के नाम से बैंक लॉकर मिला। लॉकर की तलाशी में 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के खातों को जांच के लिए सीज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों और निवेश संबंधी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद संपत्ति का कुल आंकड़ा और बढ़ सकता है। US Strike on Iran : ईरान पर US का दूसरा हमला, ईरान ने होर्मुज बंद कर कुवैत-बहरीन में US बेस पर हमला किया आलीशान भवन और कई भूखंड मिले लोकायुक्त जांच में इंदौर के स्कीम नंबर-103 क्षेत्र में एक बड़ा चार मंजिला भवन मिला है। भवन में डिपार्टमेंटल स्टोर, जिम और आवासीय परिसर संचालित हो रहा है। इसके अलावा स्कीम नंबर-140 में दो प्लॉट और पीथमपुर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में कई भूखंड होने की जानकारी सामने आई है। जांच टीम को विभिन्न स्थानों पर कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। 30 साल के सेवाकाल की हो रही जांच लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार लक्ष्मी नारायण कंडवाल वर्ष 1996 से शासकीय सेवा में हैं। अपने सेवाकाल के दौरान वे झाबुआ, रतलाम, नीमच, रीवा, शहडोल, उज्जैन, देवास और इंदौर सहित कई जिलों में पदस्थ रहे हैं। अब उनकी आय, निवेश और संपत्ति के बीच अंतर की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। INDIAN CURRENCY CHANGE: कागजी नोट होंगे बंद? 30 जून वाले दावे की सरकार ने खोली पूरी सच्चाई लोकायुक्त जांच में सामने आई संपत्तियां लोकायुक्त की जांच में एक व्यक्ति की निम्नलिखित संपत्तियां सामने आई हैं: इंदौर की स्कीम नंबर-103 में 13,560 वर्गफीट का भवन है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.66 करोड़ है। इंदौर की स्कीम नंबर-140 में 54 वर्गमीटर का प्लॉट है, जिसकी कीमत ₹21.91 लाख बताई गई है। इंदौर की स्कीम नंबर-140 में ही प्लॉट नंबर 378 AM है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15.35 लाख है। इंदौर के ग्राम सोनवाय में 0.097 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹6.64 लाख है। धार जिले के ग्राम तारपुरा में 2.560 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9.37 लाख है। धार जिले के ग्राम तारपुरा में ही 2.195 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹1.53 करोड़ है। धार जिले के ग्राम तारपुरा, पीथमपुर में 0.345 एवं 0.606 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹67.27 लाख है। धार जिले के ग्राम तारपुरा, पीथमपुर में 1.212 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹25 लाख है। धार जिले के ग्राम बनेडिया में 0.879 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹12.26 लाख है। धार जिले के ग्राम बनेडिया में 1.176 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22.71 लाख है। धार जिले के ग्राम बनेडिया में 2.100 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹40.56 लाख है। धार जिले के ग्राम बेकल्या, पीथमपुर में 1.740 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹11.94 लाख है। धार जिले के ग्राम बेकल्या, पीथमपुर में 2.435 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.29 करोड़ है। धार जिले के ग्राम बेकल्या, पीथमपुर में 1.740 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत ₹11.94 लाख है।

Employee Health Insurance : MP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत! जानिए, कैबिनेट में ऐसे कौन से प्रस्ताव आ सकते हैं?

MP Employee Health Insurance

Employee Health Insurance : भोपाल। मध्यप्रदेश के 11 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को जल्द मंजूरी मिल सकती है। योजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे इसी महीने कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक और पेंशनरों को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। 20 लाख तक कैशलेस इलाज का प्रस्ताव योजना के तहत कर्मचारी और उनके परिवार को सालाना 20 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव है। वहीं पेंशनरों के लिए 5 लाख रुपये तक के उपचार का प्रावधान रखा गया है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो सकेगा। US Strike on Iran : ईरान पर US का दूसरा हमला, ईरान ने होर्मुज बंद कर कुवैत-बहरीन में US बेस पर हमला किया कर्मचारियों और पेंशनरों को देना होगा अंशदान अधिकारियों के अनुसार योजना के लिए सरकार के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों को भी योगदान देना होगा। प्रस्ताव में कर्मचारियों से मूल वेतन का 1 प्रतिशत और पेंशनरों से 4 प्रतिशत अंशदान प्रतिमाह लेने की व्यवस्था रखी गई है। कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति इस प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति दे चुकी है। अब अंतिम मंजूरी के लिए इसे कैबिनेट में पेश करने की तैयारी चल रही है। 6 साल बाद आगे बढ़ी योजना इस स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत का फैसला वर्ष 2019 में लिया गया था। इसे 1 अप्रैल 2020 से लागू किया जाना था, लेकिन सरकार बदलने के बाद मामला अटक गया। इसके बाद कई वर्षों तक विभिन्न राज्यों के मॉडल का अध्ययन किया गया और अब जाकर इसका अंतिम ड्राफ्ट तैयार हुआ है। INDIAN CURRENCY CHANGE: कागजी नोट होंगे बंद? 30 जून वाले दावे की सरकार ने खोली पूरी सच्चाई आयुष्मान योजना की तर्ज पर बनेगा कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों को फोटोयुक्त यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। इसका संचालन स्टेट हेल्थ एजेंसी द्वारा किया जाएगा, जो आयुष्मान भारत योजना का संचालन भी करती है। किन्हें मिलेगा लाभ? योजना में कर्मचारी, पति-पत्नी, माता-पिता, दो आश्रित बच्चे, दत्तक बच्चे, तलाकशुदा पुत्री और पेंशनर दंपति को शामिल करने का प्रस्ताव है। पात्र सदस्य इलाज की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। OPD और दवाओं के लिए भी मदद इलाज के अलावा कर्मचारियों को ओपीडी, दवा और जरूरी उपकरणों के लिए 20 हजार रुपये सालाना तक की सहायता देने का भी प्रावधान रखा गया है। आकस्मिक स्थिति में गैर-संबद्ध अस्पताल में इलाज कराने पर खर्च की प्रतिपूर्ति भी की जा सकेगी। Sapna Choudhary Controversy: सपना चौधरी ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, बच्चों के साथ छोड़ा घर लाखों परिवारों को मिलेगा फायदा यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो यह योजना प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं में शामिल हो जाएगी। इससे सरकारी कर्मचारियों को बेहतर और समय पर इलाज की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

US Strike on Iran : ईरान पर US का दूसरा हमला, ईरान ने होर्मुज बंद कर कुवैत-बहरीन में US बेस पर हमला किया

Iran US War Update

US Strike on Iran : वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों में नए हवाई हमले किए। यह अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद लगातार दूसरा बड़ा हमला माना जा रहा है। ईरानी मीडिया के अनुसार केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक क्षेत्रों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके बाद कई स्थानों पर एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान बातचीत में देरी कर रहा है, इसलिए दबाव बनाए रखना जरूरी है। INDIAN CURRENCY CHANGE: कागजी नोट होंगे बंद? 30 जून वाले दावे की सरकार ने खोली पूरी सच्चाई ईरान का जवाब और बढ़ा सैन्य तनाव अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने भी जवाबी कदम उठाने का दावा किया। ईरान ने कहा कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसने पांच मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। दूसरी ओर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। Gold-Silver Price Today: 10 दिनों में सोना-चांदी धड़ाम; चांदी 27 हजार सस्ती, सोना 8 हजार टूटा – क्या अब निवेश का मौका? होर्मुज स्ट्रेट और तेल टैंकर पर विवाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का दावा किया है, जबकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज किया है। इसी बीच ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले ने चिंता बढ़ा दी है। जहाज पर कई विदेशी नागरिकों के साथ भारतीय नाविक भी सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि एक भारतीय चीफ इंजीनियर अभी भी लापता बताया जा रहा है। भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। RAJYASABHA CHUNAV UPDATE: चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका खारिज की, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बढ़ी चिंता बढ़ते तनाव के बीच रूस ने दोनों देशों से संयम बरतने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। वहीं कतर ने भी क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल तेहरान भेजा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया गंभीर संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सैन्य कार्रवाई नहीं रुकी तो इसका असर पूरी दुनिया की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।