Aayudh

MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में 5 से 7 दिन देरी से पहुंचेगा मानसून, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

MP Monsoon Update

MP Monsoon Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य समय से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच होने की संभावना है। आमतौर पर मानसून जून के मध्य तक प्रदेश में दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार इसकी गति धीमी रहने के संकेत मिले हैं। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जून महीने में औसत से कम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मानसूनी सीजन की कुल वर्षा भी सामान्य से कम रह सकती है। ऐसे में किसानों और आम लोगों की नजरें अब मानसून की गतिविधियों पर टिकी हुई हैं। जून की शुरुआत में आंधी-बारिश का दौर जारी मानसून भले ही देर से पहुंचे, लेकिन जून के शुरुआती दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। धार और खरगोन जिलों में ओला-बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। Singer Suman Kalyanpur Passes Away : आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गाने वाली सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन नौतपा के दौरान बारिश ने कम की गर्मी मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान इस बार भीषण गर्मी के साथ-साथ लगातार आंधी और बारिश का दौर भी देखने को मिला। 31 मई को नौतपा के सातवें दिन भी कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। रविवार को सबसे अधिक तापमान शाजापुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 34.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बड़े शहरों में सामान्य से कम रहा तापमान प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया। इंदौर में सबसे कम 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा जबलपुर में 36.4 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में 37.5 डिग्री तथा भोपाल में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। केवल शाजापुर, राजगढ़ और नरसिंहपुर ऐसे जिले रहे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बाकी अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। LPG Cylinder Price Hike : कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, जून से लागू हुए 4 बड़े बदलाव मई में गर्मी के साथ रिकॉर्ड बारिश भी हुई मई का महीना इस बार मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। महीने की शुरुआत में कई जिलों में आंधी और बारिश हुई, जबकि 18 मई के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित कई शहरों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि नौतपा के दौरान भी प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में बारिश और तेज आंधी का सिलसिला जारी रहा, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला। औसत से ज्यादा बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई महीने में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। जहां मई में औसतन लगभग 18 मिलीमीटर वर्षा होती है, वहीं इस बार करीब 31 मिलीमीटर यानी लगभग सवा इंच पानी बरसा। यह सामान्य से करीब 56 प्रतिशत अधिक बारिश मानी जा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जून महीने में बारिश सामान्य से कम हो सकती है और पूरे मानसूनी सीजन में भी औसत वर्षा का लगभग 90 प्रतिशत ही पानी गिरने की संभावना है। Rajasthan Sandstorm : राजस्थान में रेतीले तूफान का कहर! 5 जिलों में दिन में छाया अंधेरा, 80 KMPH की रफ्तार से चली आंधी भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश का पुराना रिकॉर्ड राजधानी भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश होना कोई नई बात नहीं है। पिछले 14 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई है, जबकि दो बार बूंदाबांदी हुई है। इस साल भी नौतपा की शुरुआत में ही बूंदाबांदी और बादलों का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Singer Suman Kalyanpur Passes Away : आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गाने वाली सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन

Singer Suman Kalyanpur Passes Away

Singer Suman Kalyanpur Passes Away : मुंबई। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और बेहद लोकप्रिय पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम मुंबई में निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। परिवार और करीबी सूत्रों के अनुसार, उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाने वाली सुमन कल्याणपुर ने भारतीय संगीत को कई यादगार गीत दिए। बताया जा रहा है कि अपने जीवन के अंतिम दिनों में वह अपने ही गाए हुए पुराने गीत सुन रही थीं और बेहद शांतिपूर्ण तरीके से इस दुनिया को अलविदा कह गईं। Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सोमवार को होगा अंतिम संस्कार सुमन कल्याणपुर की करीबी मित्र मंगला खाडिलकर ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने रविवार रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट में किया जाएगा। परिवार में उनकी बेटी चारू हैं। संगीत और कला क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2023 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया था। यह सम्मान उनके लंबे और शानदार संगीत सफर की पहचान माना जाता है। 1954 में मिला था पहला बड़ा मौका सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को ढाका में हुआ था। उनका बचपन का नाम सुमन हेमाडी था। शुरुआती दिनों में उनकी रुचि पेंटिंग और संगीत दोनों में थी। उन्होंने मुंबई में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की और बाद में संगीत को ही अपना करियर बनाया। वर्ष 1954 में फिल्म ‘मंगू’ से उन्हें फिल्मी दुनिया में पहला बड़ा अवसर मिला। इसी दौर में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। LPG Cylinder Price Hike : कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, जून से लागू हुए 4 बड़े बदलाव 60 और 70 के दशक में बनीं संगीत की बड़ी आवाज सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। उस समय हिंदी फिल्म संगीत में कई बड़े नाम मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अपनी अलग शैली और गायकी से पहचान बनाई। उनके गाए गीत ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, कन्नड़, असमी और ओड़िया जैसी कई भाषाओं में भी गीत गाए। लता मंगेशकर से होती थी तुलना सुमन कल्याणपुर की आवाज को अक्सर महान गायिका लता मंगेशकर की आवाज से मिलती-जुलती माना जाता था। कई बार श्रोताओं के लिए दोनों की आवाज में अंतर करना भी मुश्किल हो जाता था। हालांकि सुमन ने हमेशा इस तुलना को सहजता से लिया और कभी इसे प्रतिस्पर्धा नहीं माना। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि लता मंगेशकर उनके लिए सिर्फ एक महान कलाकार ही नहीं बल्कि एक करीबी मित्र भी थीं। दोनों के बीच आपसी सम्मान और स्नेह का रिश्ता था। Pakistani Singer Viral Video: पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने मंच पर लहराया भारतीय झंडा, विवाद के बीच कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो… मोहम्मद रफी के साथ दिए कई सुपरहिट गीत 1960 के दशक में जब मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर के बीच रॉयल्टी को लेकर मतभेद सामने आए, तब कई संगीतकारों ने सुमन कल्याणपुर को मौका देना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने रफी साहब के साथ कई सुपरहिट युगल गीत गाए। उनकी आवाज की मिठास और सुरों पर मजबूत पकड़ ने उन्हें उस दौर की सबसे सफल गायिकाओं में शामिल कर दिया। आज भी उनके और रफी साहब के गाए गीत रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब सुने जाते हैं। बेहद निजी स्वभाव की थीं सुमन कल्याणपुर सुमन कल्याणपुर अपने निजी जीवन को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती थीं। यही वजह थी कि प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी को उनका इंटरव्यू लेने के लिए लगभग 45 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार वर्ष 2005 में उन्होंने इंटरव्यू देने के लिए सहमति दी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। उन्होंने स्पष्ट किया था कि इंटरव्यू के दौरान उनकी तस्वीर नहीं ली जाएगी और वह केवल उन्हीं सवालों का जवाब देंगी जिनमें वह सहज महसूस करेंगी। Dindori Water Structures : जल संकट के बीच डिंडौरी ने रचा इतिहास, 6 लाख जल संरचनाएं, देश में दूसरा स्थान पड़ोसी ने पहचानी थी उनकी प्रतिभा सुमन कल्याणपुर की संगीत यात्रा की शुरुआत भी काफी दिलचस्प रही। उनके पड़ोसी और परिवार के करीबी पंडित केशवराव भोले ने सबसे पहले उनकी गायन प्रतिभा को पहचाना था। उनकी सलाह पर सुमन के पिता ने उन्हें संगीत की शिक्षा दिलानी शुरू की। शुरुआत में यह केवल एक शौक था, लेकिन बाद में यही शौक उनका जीवन बन गया। उन्होंने उस्ताद खान अब्दुल रहमान खान और मास्टर नवरंग जैसे प्रतिष्ठित गुरुओं से संगीत की गहन शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर भारतीय संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी। सुमन कल्याणपुर के टॉप 10 गाने 1. आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे (ब्रह्मचारी) मोहम्मद रफी के साथ 2. ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे (जब जब फूल खिले) मोहम्मद रफी के साथ 3. तुमने पुकारा और हम चले आए (राजकुमार) मोहम्मद रफी के साथ 4. तुमसे ओ हसीना कभी मोहब्बत ना होती (फर्ज) मोहम्मद रफी के साथ 5. मेरा प्यार भी तू है, ये बहार भी तू है (साथी) मुकेश के साथ 6. बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है सोलो 7. बाद मुद्दत के यह घड़ी आई (जहाँ आरा, 1964) मोहम्मद रफी के साथ 8.बुझा दिए हैं खुद अपने हाथों (रागिनी) सोलो 9. ना तुम हमें जानो (बात एक रात की) हेमंत कुमार के साथ 10. परबतों के पेड़ों पर शाम का बसेरा है (रागिनी) मोहम्मद रफी के साथ

LPG Cylinder Price Hike : कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, जून से लागू हुए 4 बड़े बदलाव

LPG Gas Cylinder Booking

LPG Cylinder Price Hike : नई दिल्ली। 1 जून 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों और उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इस महीने की शुरुआत कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ हुई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन पर निर्यात शुल्क में बदलाव किया गया है। बैंकिंग क्षेत्र में भी नया नियम लागू हुआ है, जिसके तहत छोटे UPI लेन-देन पर SMS अलर्ट नहीं भेजे जाएंगे। वहीं, सब्सिडी वाले रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए भी सरकार ने नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग शहरों में यह वृद्धि 42 रुपये से लेकर 53.50 रुपये तक की गई है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 3113.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3071.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस फैसले का सबसे अधिक असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय की दुकान और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ सकता है। कारोबारियों की लागत बढ़ने के कारण खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। शादी और समारोहों में कैटरिंग सेवाएं भी पहले की तुलना में महंगी हो सकती हैं। LPG June Rules : 1 जून से बदल रहे हैं गैस के नियम! PNG वालों को छोड़ना होगा LPG? 5 किलो वाले छोटू LPG सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी कॉमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर यानी छोटू सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है। अब यह सिलेंडर 821.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 810.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 5 किलो के सब्सिडी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 339 रुपये पर स्थिर बना हुआ है। यह छोटू सिलेंडर विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों, छात्रों और छोटे दुकानदारों के बीच लोकप्रिय है, क्योंकि इसे खरीदने के लिए स्थायी पते या एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं होती है। कीमत बढ़ने से इन वर्गों के मासिक खर्च पर असर पड़ सकता है। पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) पर लगने वाली निर्यात शुल्क दरों में संशोधन किया है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 13.5 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 9.5 रुपये प्रति लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तेल रिफाइनरी कंपनियों को निर्यात में अधिक लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव का घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आम उपभोक्ताओं को फिलहाल ईंधन की कीमतों में किसी बदलाव का सामना नहीं करना होगा। Dindori Water Structures : जल संकट के बीच डिंडौरी ने रचा इतिहास, 6 लाख जल संरचनाएं, देश में दूसरा स्थान HDFC बैंक ने छोटे UPI ट्रांजैक्शन पर बदला नियम डिजिटल भुगतान को लेकर HDFC बैंक ने भी नया नियम लागू किया है। अब छोटे UPI लेन-देन पर SMS नोटिफिकेशन नहीं भेजे जाएंगे। यदि कोई ग्राहक 100 रुपये से अधिक राशि भेजता है, तभी SMS अलर्ट मिलेगा। इसी प्रकार खाते में 500 रुपये से अधिक राशि आने पर ही संदेश प्राप्त होगा। बैंक का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों को अनावश्यक संदेशों से राहत देना है। वर्तमान समय में लोग छोटी-छोटी खरीदारी के लिए दिनभर कई बार UPI का उपयोग करते हैं, जिससे मोबाइल इनबॉक्स लगातार भरता रहता है। नए नियम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। सोलर पैनल लगाने वालों के लिए नए नियम लागू सरकार ने रूफटॉप सोलर और नेट-मीटरिंग परियोजनाओं के लिए नए दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। अब केवल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निर्माताओं के सोलर पैनलों का ही उपयोग किया जा सकेगा। यह नियम विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा जो सरकारी सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू स्तर पर निर्मित प्रमाणित सोलर पैनलों की मांग बढ़ेगी। शुरुआती निवेश थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा और वारंटी का लाभ मिलेगा। यह कदम देश में गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Attack on Abhishek Banerjee : ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला, भीड़ ने मारा…कपड़े तक फाड़े आम लोगों पर क्या पड़ेगा कुल असर? जून 2026 में लागू हुए इन बदलावों का प्रभाव अलग-अलग वर्गों पर अलग तरीके से देखने को मिलेगा। गैस सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत बढ़ेगी। UPI नियमों में बदलाव से डिजिटल भुगतान करने वालों को सुविधा मिलेगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर फिलहाल कोई असर नहीं होगा, जबकि सोलर पैनल के नए नियम भविष्य में बेहतर गुणवत्ता वाले ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। कुल मिलाकर यह बदलाव देश की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा क्षेत्र और डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण फैसले माने जा रहे हैं।