Aayudh

Newborn Body Found : इंदौर MY अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Indore MY Hospital

हाइलाइट्स इंदौर के एमवाय अस्पताल के बाथरूम में नवजात का शव मिला। शव इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। Newborn Body Found : मध्य प्रदेश। इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में एक नवजात का शव मिला। सुबह अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने बाथरूम के अंदर शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। सफाई कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला शव घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सावधानी के साथ नवजात के शव को बाथरूम से बाहर निकाला। इसके बाद शव को अस्पताल के CHMO कक्ष में रखवाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। Newborn Body Found : इंदौर MY अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस तीन माह के बच्चे का बताया जा रहा शव प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृत बच्चे की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है। हालांकि, सही उम्र और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे की मौत कैसे हुई और शव अस्पताल के बाथरूम तक कैसे पहुंचा। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। एमवाय अस्पताल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में गिना जाता है। यहां हर समय सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और कई स्थानों पर CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में इस तरह शव मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस अब अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव वहां कौन छोड़कर गया। Twisha Sharma Case : CBI का बड़ा एक्शन , रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार; आज ही कोर्ट में पेश करेंगे अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर जुटे जांच में घटना के बाद अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। अधिकारियों ने कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि बच्चा अस्पताल में भर्ती था या बाहर से शव लाकर यहां छोड़ा गया। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर में बड़ा हादसा, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत

Hamirpur Bridge Collapse

Hamirpur Bridge Collapse : उत्तर प्रदेश। हमीरपुर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब कई मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। स्लैब गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। SDRF और प्रशासन ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स यानी SDRF ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीनों की मदद से भारी मलबा हटाया जा रहा है। बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। Cow Head Found : ईद पर रतलाम में बड़ा बवाल, गाय का कटा सिर मिलने के बाद लोगों ने किया चक्काजाम आंधी-बारिश को बताया गया हादसे की वजह उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण पुल का स्लैब गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, हमीरपुर में रात के समय 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली थी। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की खराब स्थिति हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। हालांकि, मामले की पूरी जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई थी। मृतकों में बांदा और हमीरपुर के मजदूर शामिल इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में 4 मजदूर बांदा जिले के रहने वाले थे, जबकि 2 मजदूर हमीरपुर के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। सरकार की तरफ से राहत सहायता देने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। 16 Year old Election Candidate : मैं बौना हूं…16 साल का लड़का खुद को 30 साल का बताकर लड़ा सांसद का चुनाव 90 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल यह पुल उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से बनवाया जा रहा था। पुल की कुल लागत करीब 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह दो लेन का पुल है, जिसकी लंबाई लगभग 700 मीटर है। पुल का निर्माण मोराकांड से कुरारा गांव के बीच किया जा रहा था। इस परियोजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना था। हादसे के बाद निर्माण कार्य पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच के लिए लखनऊ से पहुंचे अधिकारी हादसे की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम हमीरपुर के लिए रवाना कर दी गई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के हर पहलू की जांच की जाएगी। यदि निर्माण में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। Bashir Badr Passes Away : मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, डिमेंशिया बीमारी से थे पीड़ित इलाके में पसरा मातम और डर का माहौल पुल हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। मजदूरों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग इस घटना से डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए थे। हादसे के बाद प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य सबसे बड़ी प्राथमिकता बना हुआ है।

MP Weather Alert : नौतपा में बदला मौसम! MP में बारिश- ओलों से मिली राहत, कई जिलों में अब भी हीटवेव अलर्ट

MP Weather Alert

MP Weather Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर में रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि मुरैना जिले में तेज बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई जिले तेज गर्मी और लू की चपेट में थे। गुरुवार को भी दमोह समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की खबरें सामने आई थीं। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन गर्मी का असर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कई जिलों में अब भी लू का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में लू और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रह सकता है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, देवास, हरदा और नर्मदापुरम जैसे जिलों में भी तेज गर्मी का असर बना रहेगा। Bhopal Drug Smuggling : भोपाल STF ने किया अवैध नशीली कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त प्रदेश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी और पहले ही दिन से प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। खजुराहो और नौगांव लगातार सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे हैं। गुरुवार को नौतपा के चौथे दिन प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ में 46 डिग्री, दतिया में 45.7 डिग्री और नौगांव, दमोह तथा मलाजखंड में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सतना, मंडला और सागर जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। बड़े शहरों में भी गर्मी का असर कायम प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबलपुर में 44 डिग्री, भोपाल में 43.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और इंदौर में 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। गर्म हवाओं और उमस ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। Newborn Body Found : इंदौर MY अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस अगले तीन दिन आंधी-बारिश और ओलों के आसार मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। 30 और 31 मई के साथ 1 जून को कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट नहीं रहेगा। इंदौर और नर्मदापुरम संभाग को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओले गिरने के भी आसार हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों को मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। Cow Head Found : ईद पर रतलाम में बड़ा बवाल, गाय का कटा सिर मिलने के बाद लोगों ने किया चक्काजाम नौतपा में भोपाल का मौसम रिकॉर्ड भोपाल में हर साल नौतपा के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले 14 सालों में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2 बार बूंदाबांदी हुई। इस बार भी नौतपा की शुरुआत में ही बूंदाबांदी देखने को मिली। साल 2018 और 2019 में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।