Aayudh

MP OBC Reservation Case : हाईकोर्ट में OBC 27% आरक्षण मामले पर आज से बड़ी सुनवाई, 86 मामलों पर होगी बहस

MP OBC Reservation Case : जबलपुर। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित OBC 27% आरक्षण मामले में आज से जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) में अहम सुनवाई शुरू होगी। यह सुनवाई 13 मई से 15 मई तक लगातार तीन दिनों तक चलेगी। इस मामले पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका असर भर्ती, चयन प्रक्रिया और आरक्षण व्यवस्था पर पड़ सकता है। डिवीजन बेंच में होगी सुनवाई मामले की सुनवाई MP High Court की डिवीजन बेंच में होगी। इसमें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ शामिल रहेंगे। सुनवाई सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगी। Prateek Yadav Death : कौन थे प्रतीक यादव? अखिलेश यादव के सौतेले भाई सियासत से दूर, महंगी गाड़ियों के शौकीन 86 मामलों पर होगी फाइनल सुनवाई जानकारी के अनुसार OBC आरक्षण से जुड़े कुल 86 मामलों पर अंतिम सुनवाई की जाएगी। लंबे समय से यह मामला अदालत में लंबित है। अब तीन दिन की लगातार सुनवाई के बाद इस मामले में बड़ा फैसला आने की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार की ओर से बड़े वकील रखेंगे पक्ष राज्य सरकार की ओर से अदालत में वरिष्ठ विधि विशेषज्ञ अपना पक्ष रखेंगे। इनमें तुषार मेहता, के एम नटराज और प्रशांत सिंह शामिल हैं। सरकार अदालत में OBC 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। NEET UG 2026 Paper Leak : पेपर लीक के बाद 3 मई की परीक्षा रद्द, सवाल पूछने पर शिक्षा मंत्री प्रधान ने साधी चुप्पी याचिकाकर्ताओं की ओर से भी होगी जोरदार पैरवी OBC आरक्षण के विरोध में दायर याचिकाओं की ओर से अधिवक्ता आदित्य सांघी, अंशुमान सिंह और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी पक्ष रखेंगे। वहीं कुछ अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता वरुण ठाकुर और शशांक रत्नू भी अदालत में दलील देंगे। फैसले पर प्रदेशभर की नजर यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर अदालत का फैसला आता है तो इसका असर मध्यप्रदेश में आने वाली सरकारी भर्तियों और आरक्षण नीति पर सीधे तौर पर पड़ सकता है। इसलिए प्रदेशभर में छात्र, अभ्यर्थी और राजनीतिक दल इस सुनवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Prateek Yadav Death : कौन थे प्रतीक यादव? अखिलेश यादव के सौतेले भाई सियासत से दूर, महंगी गाड़ियों के शौकीन

Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से बुधवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बेटे और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छोटे भाईप्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार और समर्थकों में शोक फैल गया। पहले भी चल रहा था इलाज बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद तबीयत में कुछ सुधार हुआ था, इसलिए उन्हें घर ले जाया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे, लेकिन बुधवार सुबह अचानक हालत गंभीर हो गई। NEET UG 2026 Paper Leak : पेपर लीक के बाद 3 मई की परीक्षा रद्द, सवाल पूछने पर शिक्षा मंत्री प्रधान ने साधी चुप्पी राजनीति से दूर बनाई अलग पहचान प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाए रखी। वह परिवार की राजनीतिक विरासत से जुड़े होने के बावजूद चुनावी मैदान में कभी नहीं उतरे। उन्होंने खुद को बिजनेस और फिटनेस क्षेत्र में स्थापित किया। उनकी पहचान एक सफल व्यवसायी और फिटनेस प्रेमी के रूप में थी। विदेश में पढ़ाई, लखनऊ में कारोबार प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी (University of Leeds) से मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। भारत लौटने के बाद उन्होंने लखनऊ में अपना कारोबार शुरू किया। उन्होंने फिटनेस सेक्टर में निवेश किया और युवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। जिम और फिटनेस से थे खास लगाव लखनऊ में वह “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम चलाते थे। सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस लाइफस्टाइल की चर्चा रहती थी। वह अनुशासित दिनचर्या के लिए जाने जाते थे। युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित करना उनकी पहचान बन गया था। Dhar Bhojshala Hearing : भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, ASI सर्वे रिपोर्ट और धार्मिक स्वरूप को लेकर उठे बड़े सवाल पशु प्रेम के लिए भी थे प्रसिद्ध प्रतीक यादव सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं थे। उन्होंने “जीव आश्रय” नाम की संस्था बनाई थी। यह संस्था सड़क पर रहने वाले घायल और बेसहारा कुत्तों के इलाज, भोजन और देखभाल का काम करती थी। लखनऊ और आसपास के इलाकों में उनकी संस्था सक्रिय रही। अपर्णा यादव से शादी, परिवार से जुड़े रिश्ते प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद परिवार के निजी रिश्ते अच्छे बने रहे। बीमारी के दौरान अखिलेश यादव भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। प्रतीक यादव को लग्जरी कारों का भी शौक था। उन्होंने करोड़ों रुपये की लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) खरीदी थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। PM Fuel Saving Appeal : पीएम की अपील के बाद ई-रिक्शा पर पहुंचे लघु उद्योग निगम अध्यक्ष, समर्थकों का निकाला काफिला राजनीतिक गलियारों में शोक उनके निधन के बाद समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों दलों के नेताओं ने दुख जताया है। लखनऊ स्थित आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया। कई नेताओं ने इसे यादव परिवार के लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति बताया है।