Zohran Mamdani Letter to Umar Khalid: न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने दिल्ली दंगों के आरोपी छात्र एक्टिविस्ट उमर खालिद को हाथ से लिखा एक नोट भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा, “प्रिय उमर, मुझे अक्सर आपके शब्द याद आते हैं कि कड़वाहट को खुद पर हावी न होने देना कितना अहम है। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं।”
नोट कब लिखा गया
यह पत्र दिसंबर 2025 में लिखा गया था, जब उमर खालिद के माता-पिता अमेरिका आए थे। उसी दौरान उन्होंने ममदानी से मुलाकात की और जेल में बंद उमर की स्थिति पर चर्चा की।
ममदानी के नोट के साथ ही अमेरिकी आठ डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर उमर खालिद की रिहाई की मांग की है।
READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास…
ममदानी ने पहले भी पढ़ा था उमर का लेटर
जोहरान ममदानी ने जून 2023 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में उमर खालिद का जेल से लिखा लेटर पढ़ा था। उन्होंने कहा था कि खालिद को बिना मुकदमे लंबी हिरासत में रखा गया है, जो न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना है।
उमर खालिद की स्थिति
उमर खालिद को फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वे तिहाड़ जेल में हैं। उन पर यूएपीए और भारतीय दंड संहिता के तहत कई आरोप हैं, लेकिन वे लगातार इनसे इनकार कर रहे हैं।
कौन है जोहरान ममदानी?
जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर हैं। उन्होंने 4 नवंबर 2025 को चुनाव जीतकर इतिहास रचा।
READ MORE: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 15 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती