Aayudh

Categories

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची। पीएम आवास पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। टीम के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं।

टीम इंडिया ने 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता है। जीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए कहा था कि खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, आत्मविश्वास और टीम वर्क दिखाया। यह जीत आने वाली पीढ़ी की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

दिल्ली पहुंचने पर महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने कोच के साथ केक काटकर जश्न मनाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 52 साल बाद पहली बार यह ऐतिहासिक ट्रॉफी अपने नाम की।

READ MORE: भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश जाकर लोकतंत्र को गाली देते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *