Women’s World Cup: इंदौर में महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए आई ऑस्ट्रेलिया टीम की दो खिलाड़ी होटल से कैफे जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
घटना के बाद खिलाड़ी तुरंत सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को संदेश भेजा और अपनी लाइव लोकेशन साझा की। पुलिस ने छह थानों को अलर्ट किया और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और जिला प्रशासन को दे दी गई है।
घटना के बाद होटल और स्टेडियम के रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और मौके से भाग गया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।