Women’s World Cup 2025: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 अक्टूबर को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच से पहले एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाएगी।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि पुरुष टीम की तरह महिला टीम भी टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखेगी। टॉस के समय कोई हैंडशेक नहीं होगा, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं किया जाएगा और खेल खत्म होने पर भी खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे।
इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान से खेलते वक्त ऐसा ही किया था। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी खिलाड़ी सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था, और मैच के बाद भी भारतीय टीम ने विरोध के तौर पर हाथ नहीं मिलाया। तीनों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, लेकिन विजेता ट्रॉफी भी नहीं ली थी।
अब महिला टीम के इस फैसले से साफ है कि भारत सरकार और बीसीसीआई पूरी तरह एकमत हैं और पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराया था, जिसमें दीप्ति शर्मा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
READ MORE: पीओके में सरकार और सेना के खिलाफ भड़का जनविरोध, अब तक 12 नागरिकों की मौत, आंदोलन ने पकड़ा जोर