Aayudh

Categories

Women World Cup Controversy: भारत से हार के बाद सिदरा अमीन ने  किया था ये काम, ICC ने सुनाया सख्त फैसला!

Women World Cup Controversy

Women World Cup Controversy: भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन को ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन पर फटकार लगाई है। उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।

मैच के दौरान जब सिदरा 40वें ओवर में आउट हुई, तो उन्होंने गुस्से में अपना बैट जोर से पिच पर पटका। ICC के मुताबिक, ये आर्टिकल 2.2 के तहत “मैच में इस्तेमाल चीजों के अनादर” के अंतर्गत आता है।

ये मामला भारत-पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप 2025 मुकाबले का है, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने ये मैच 88 रन से जीता था।

ICC ने बताया कि सिदरा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ये उनका पिछले 24 महीनों में पहला उल्लंघन है।

मैदानी अंपायर्स और थर्ड अंपायर ने इस घटना की रिपोर्ट की थी। स्तर एक के उल्लंघन में चेतावनी और जुर्माना की सजा हो सकती है।

READ MORE: क्या भारत ने किया था अनफेयर प्ले? मुनीबा अली रनआउट विवाद पर MCC का बड़ा फैसला; थर्ड अंपायर पर भी उठे थे सवाल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *