Aayudh

Categories

खेल रत्न जैसा बड़ा अवॉर्ड लेने क्यो नहीं पहुचे ये दोनों खिलाड़ी

खेल रत्न अवॉर्ड

आज यानि 9 जनवरी को उन सभी खिलाड़ीयों को सम्मानित किया गया है, जिनको 2023 में खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया था। इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में, बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेडी को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, जबकि 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में शामिल होकर सभी खिलाड़ीयों को सम्मानित किया।

बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेडी को 2023 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। दोनों खिलाड़ीयों ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और अन्य महत्वपूर्ण खिताबों को भी हासिल किया है। इसी के साथ चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेडी ने एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता है। आज के इस सम्मान समारोह में दोनों शामिल नहीं हो पाए क्योंकि इस समय दोनों खिलाड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रहे हैं।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिन्होनें विभिन्न खेलों में उच्चतम प्रदर्शन किया है। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। खेल रत्न विजेताओं को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है। इस वर्ष के अन्य पुरस्कार विजेताओं में शतरंज ग्रैंडमास्टर आर वैशाली, निशानेबाज ईशा सिंह, और पैरा तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं।

ये भी पढ़े- अनुपमा ने कही सनातनी और भस्म आरती से जुड़ी ये बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *