Aayudh

जानिए कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव

मध्य प्रदेश में हर किसी को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था वो पल आ गया। प्रदेश के नए मुख्य मंत्री का नाम सामने आ ही गया है। जी हां अब प्रदेश की कमान मोहन यादव के हाथ रहेगी इस लेख में जानिए कि कौन हैं प्रदेश के नए मुख्य मंत्री मोहन यादव और कैसा रहा इनका अब तक का राजनैतिक जीवन।

कौन है एमपी के सीएम मोहन यादव

प्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा ने 163 सीटें अपने नाम की थी। भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन मुख्य मंत्री का नाम का ऐलान लम्बे समय के इंतजार के बाद आज हुआ है। प्रदेश के नए मुख्य मंत्री के तौर पर आज डॉ मोहन यादव शपथ लेंगे।

बतादें कि मोहन यादव का जन्म 1965 में हुआ था।वह अपनी पढ़ाई के दौर से ही राजनीति में आ गए थे। यादव को पहली बार 1982 में छात्र संघ का सहसचिव बनाया गया था। 1984 में उन्हें छात्र संघ का अध्यक्ष और एवीबीपी का नगर मंत्री बनाया गया था। यादव को 1989 में प्रदेश इकाई की परिषद का मंत्री और 1991 में राष्ट्रीय इकाई परिषद का मंत्री बनाया गया।

यादव पहली बार साल 2011 में केंद्रीय मंत्री चुने गए। साल 2013 में वह पहली बार और 2018 में दूसरी बार उज्जैन की दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।साथ ही यादव को साल 2020 में केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री का हुआ ऐलान..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *