Aayudh

Categories

कौन है वह टॉप3 कंटेस्टेंट जो बिग बॉस 17 में अभी भी अपना गेम खेल रहे हैं

बिग बॉस 17

OTT प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बिग बॉस 17 का विन्नर कौन बनेगा? हर बार कि तरह इस बार भी फाइनल में 5 टॉप कंटेस्टेट पहुच गए है। अब देखना ये है कि ट्रॉफी कौन अपने साथ लेकर जाएगा। बिग बॉस 17 का विनर बनने की रेस में अंकिता, मनारा, मुनव्वर आगे चल रहे हैं। लेकिन एैसा लग रहा है जैसे इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी चोपड़ा परिवार में जाएगी। फैंस का कहना है कि लास्ट में कुछ भी हो सकता है। ये बिग बॉस का घर है यहां कुछ भी हो सकता है। आइए उन 3 टॉप कंटेस्टेंट के बारे में जानते है। कौन कितना आगे तो कौन कितना पिछे है।

बिग बॉस 17 की पहली कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे

अंकिता को कौन नहीं जानत है? ये टीवी दुनिया की संस्कारी बहूरानी है। अंकिता बिग बॉस में भी अपना पूरा ससुराल ले आई। कभी मां तो कभी सांस तो कभी पती से झगड़ा होने पर तलाक लेने की बात। अंकिता बिग बॉस के घर में भी एैसे रही जैसे वह अपने ससुराल में है। रोज पती संग झगड़ा प्यार चलता रहा। कुछ लोगों का कहना है कि अंकिता शो में नौटंकी कर रही है। लेकिन अंकिता ने खुद बताया की वह घर पे भी अपने पती के साथ एैसे ही झगड़ा करती रहती है। साथ ही अंकिता लोखंड़े को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है। क्या इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी अंकिता से जाएंगी?

बिग बॉस 17 की दूसरी कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा

बॉलीवुड में चोपड़ा सिस्टर्स का जवला हमेशा से कायम रहा है। इस बार एैसा लग रहा है कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी चोपड़ा फैमली में ही जाएगी। मनारा ने सोच लिया है कि मेरी बहनें इतना कुछ कर रही है तो मैं क्यों पिछे रहूं। बिग बॉस के घर में मनारा ने खुद को सबसे अलग रखा। वह एक मजबूत दाव के साथ टॉप 3 में आ गई है। अपने शरारती लुक के साथ मनारा चोपड़ा ने लोगों का दिल जीत लिया है। वैसे तो शो में उनको दोस्तों से ही धोखा मिला लेकिन फिर भी वह अकेले पूरी गेम खेली। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी एैसा लग रहा है कि मनारा शो नहीं जीत पाएंगी।

बिग बॉस 17 में सबके फेवरेट मुनव्वर फारुकी

कॉमेडी दुनिया में पॉपुलर मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 में भी छाए हुए है। मुनव्वर इस समय चीटर के नाम से भी फेमस हो रहे है। बिग बॉस 17 मुनव्वर की पर्सनल लाइफ के लिए अच्छा नहीं रहा। कॉमेडी की दुनिया से मुनव्वर में जितनी इज्जत कमाई थी उसकी धज्जियां उड़ गई। फैंस बोल रहे है कि मुनव्वर की हकीकत का पता बिग बॉस के घर में लगा। इतना सब कुछ होने के बाद भी मुनव्वर ने टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है। अब एैसा लग रहा है कि मुनव्वर फारूकी ही ट्रॉफी लेकर जाएंगे। मुनव्वर को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है । आप को क्या लगता है इस बार मुनव्वर फारूकी अंकिता लोखंड़े को टक्कर दे कर ट्रॉफी अपने साथ लेकर जाएंगे?

ये भी पढ़े- इस एयर फोर्स के फाइटर पायलट पर बनी है फिल्म फाइटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *