Aayudh

हिंदू ग्रन्थों के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं

हिंदू त्योहारों में सबसे बड़ त्योहार कहे जाने वाली दीपावली आ गई है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है।धनतेरस के दिन सभी लोग खरीदारी करते हैं और आज हम जानेंगे कि शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिेए।

धनतेरस

धनतेरस पर यह ज़रूर खरीदें

पौराणिक कथाओं के अुनसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व होता है। इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि का प्राकट्य हुआ था। इस दिन खरीदी जाने वाली हर वस्तु दुगना लाभ देती है लेकिन ये जानना ज़रूरी है कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए।

तांबे और पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन लोग ज्यादातर बर्तनों की खरीदारी करते हैं पर इस दिन हमें ऐलेमूनियम या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए इसके अलावा इस दिन तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना ज्यादा शुभ होता है।

झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से सुख, सम्पत्ती और यश बड़ता है। इस दिन झाड़ू की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता।

कौड़ी

धन की देवी माँ लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई हैं और कौड़ी की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है जिस कारण कौड़ी सो माँ अकर्षित होती हैं। माँ लक्ष्मी को कौड़ी काफी पसंद भी है।

सोना या चांदी

धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदा हुआ सोना और चांदी अपने साथ धन, बैभव और यश लेकर आता है।

लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र

धनतेरस के दिन लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र जरू़र खरीदना चाहिेए । यंत्रों को उचित स्थान पर रखना चाहिए और उनकी दीपावली की शाम को पूजा करनी चाहिए। यदि आप भी अपने घर में माँ लक्ष्मी का स्थिर निवास चाहते हैं तो धनतेरस पर लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र अवश्य खरीदें।

यह भी पढ़ें- कार्तिक मास का क्या है महत्व, इस माह में क्या करें क्या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *