Aayudh

क्या है इस गणतंत्र दिवस ( republic day ) की थीम

गणतंत्र दिवस ( republic day )

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी राजधानी दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराया जाता है। साथ ही इस दौरान भारत की तीनों सेना जल, थल और वायु प्रदर्शन करने वाली हैं । आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस गणतंत्र दिवस ( republic day ) की क्या थीम रखी गई है।

क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ( republic day )

आप सभी ये तो जानते होंगे कि 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया था। इस कारण वश ही हम हर साल 26 जनवरी के दिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। बतादें कि इस वर्ष हम 75वा गणतंत्र दिवस मनाने वाले हैं। इस दिन राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय सैन्य बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही एक विशाल परेड भी की जाती है।

क्या है इस 26 जनवरी की थीम

हर वर्ष गणतंत्र दिवस की अलग अलग थीम रखी जाती हैं। इसी तर्ज़ पर इस गणतंत्र दिवस भी एक विशेष थीम रखी गई है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम भारत-लोकतंत्र की जननी और विकसित भारत रखी गई है। साथ ही आपको बतादें कि कार्यक्रम की लगभग पूरी तैयारियाँ हो गई हैं। गणतंत्र दिवस के चलते राजधानी में भी प्रशासन तैयार हो गया है सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कैसे और कहाँ देखें 26 जनवरी ( republic day ) की लाईव परेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *