Aayudh

Categories

क्या हैं हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को सीएम बनाने के सियासी मायने

हेमंत , चंपई

झारखंड की राजनीति में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। कई समन देने के बाद अब ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक माना जा रहा था कि मंत्री की पत्नी मुख्यमंत्री बन सकती हैं पर बतादें कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपई सेरेन होंगे। लेकिन आखिर क्यों चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना जा रहा है और क्यों पार्टी उन्हें सीएम बनाने को लेकर जल्दबाज़ी कर रही है इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।

झारखंड बंद का एलान

कल दोपहर 1:15 बजे ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। बतादें कि इसके पहले 20 जनवरी को ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। आज सुबह 10 बजे हेमंत सोरेन को कोर्ट में पोश किया गया।वहीं आपको बतादें कि सोरेन की ईडी के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई भी आज ही होनी है। सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज प्रदेश में झारखंड बंद का एलान किया है।

कौन हैं हेमंत की जगह लेने वाले चंपई सोरन

हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद से ही जेएमएम चंपई को नया मुख्यमंत्री बनाने की जल्दबाज़ी कर रही है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर चंपई के ही क्यों चुना जा रहा है। तो बतादें कि चंपई प्रदेश के कोल्हान क्षेत्र से आते हैं ये वही क्षेत्र है जहाँ बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनाव में मात मिली थी। जिस कारण झारखंड में हेमंत सोरेन ने सरकार बनाई। वहीं चंपई सोरेन को इस क्षेत्र का टाईगर माना जाता है उनकी इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ है जिस कारण यदि चंपई सीएम बनते हैं तो एक बार भी बीजेपी के लिए ये नुकसान साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- देखिए बजट (budget 2024) में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *