Aayudh

Categories

इस्तीफा देते समय जेपी नड्डा के लिए क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बने कैलाश विजयवर्गीय ने अब अपने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। बतादें कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही उनके महासचिव के पद से इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी। कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में दिया।

इस नीति के तहत दिया इस्तीफा

बतादें कि यह फैसला बीजेपी के सिद्धांत एक पद एक व्यक्ति के तहत लिया है। इस सिद्धांत के मुताबिक पार्टी में एक व्यक्ति एक समय पर एक ही पद पर रह सकता है। जिसके कारण जब कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के पद पर बैठाया तो उन्होंने अपने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया।

कैलाश विजयवर्गीय ने जताया आभार

इस्तीफा देते समय उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया उन्होंने उनकी टीम के साथ काम करने से बहुत कुछ सीखने की बात कही।बतादें कि कैलाश विजयवर्गीय महासचिव के पद पर रहकर बीजेपी के लिए बंगाल समेत कई राज्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें- मशहूर अभिनेता और राजनेता विजयकांत ने कोरोना के कारण तोड़ा दम

उन्होंने बंगाल के चुनाव में बीजेपी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके बाद से ही वह एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार थे और पार्टी ने भी यह देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर-1 से टिकट दिया और वह जीते भी। इन सब के बाद अब विजयवर्गीय मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने गुना RTO अधिकारी और सीएमओ को किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *