Aayudh

Categories

मध्य प्रदेश में बरसा मौसम का कहर, ये जिले हाई अलर्ट पर !

मौसम

इन दिनों मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना कोहराम मचा कर रखा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के तो ये हालात रहे कि तीन से चार दिन लोग धूप की राह देखते रहे। वही आज मौसम केंद्र भोपाल द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ कालवृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार प्रदेश की राजधानी के तापमान ने धर्मशाला के भी तापमान को मात दे दी है। 7 जनवरी को जहाँ धर्मशाला का तापमान 19 डिग्री सेल  रहा वहीं राजधानी भोपाल का 17.5 दर्ज किया गया था।

भयानक ठंड का क्या है कारण

दरअसल आज सोमवार से हिमालय रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो गया है जो प्रदेश और देश के उत्तर पूर्वी इलाको को ठंडा बनाए रखेगा। इसी कारण से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलाबृष्टी भी देखने को मिलेगी। साथ ही गुजरात के उपर ट्रॉफ लाईन और वेस्ट यूपी के ऊपर चक्रवर्ती हवाओं का घेरा बना हुआ है जो प्रदेश में होने वाले कोहरे और बारिश का बड़ा कारण है। बतादें कि आज से एक्टिव हुए इस विक्षोभ का असर 11 जनवरी तक रहने वाला है। वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 8 और 9 जनवरी को शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

भोपाल मौसम केंद्र द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि प्रदेश के राजगढ़ ,रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर, में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों सहित भोपाल , मंदसौर , नीमच, रीवा, मऊगंज, मंडला जिले में घना कोहरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- भोपाल धर्मांतरण मामले में अधिकारियों पर हुई बड़ी कारवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *