Aayudh

Categories

Virat Kohli Ujjain: इंदौर वनडे से पहले विराट और कुलदीप पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार; भस्म आरती में हुए शामिल

Virat Kohli Ujjain

Highlights

  • विराट कोहली और कुलदीप यादव इंदौर वनडे से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए
  • दोनों ने त्रिपुंड लगवाया, नंदी हॉल में जाप किया और बाबा महाकाल के दर्शन किए
  • मंदिर समिति ने खिलाड़ियों का सम्मान किया; कुलदीप यादव ने आशीर्वाद मिलने पर खुशी जताई

Virat Kohli Ujjain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आस्था में डूबे नजर आए। शनिवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भस्म आरती में हुए शामिल

विराट कोहली और कुलदीप यादव सुबह करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान उन्होंने माथे पर त्रिपुंड लगाया और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते नजर आए।

पूजन-अर्चन और दर्शन

भस्म आरती के बाद दोनों खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। नंदी जी का पूजन कर गर्भगृह की देहरी से दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से विराट कोहली और कुलदीप यादव का सम्मान किया गया तथा उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई।

READ MORE: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात, जानें कार्यक्रम मिनट टू मिनट शेड्यूल

क्या बोले कुलदीप यादव?

दर्शन के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर हमेशा मन को शांति मिलती है। उन्होंने भगवान से क्रिकेट और निजी जीवन में अच्छा करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे।

पहले भी पहुंचे खिलाड़ी

इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मां बगलामुखी मंदिर में पूजा-अनुष्ठान किया था। वहीं केएल राहुल भी महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। टीम इंडिया का बाबा महाकाल से पुराना जुड़ाव रहा है।

मैच पर टिकी नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। अब फैंस को उम्मीद है कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से टीम इंडिया एक बार फिर जीत दर्ज करेगी।

READ MORE: फिर विवादो में घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया; बोले – खूबसूरत लड़की दिखी तो हो सकता है रेप 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *