Aayudh

Categories

Virat Kohli: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड

Virat Kohli

Highlights

  • विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे किए।
  • भारत ने न्यूजीलैंड के 300+ रन के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज किया।
  • कोहली ने लगातार पांचवें वनडे में 50+ रन बनाए और दूसरे टॉप स्कोरर का रिकॉर्ड तोड़ा।

Virat Kohli: वडोदरा में भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 91 गेंद में 93 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने 20वीं बार 300+ रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया।

लगातार पांचवी बार 50+

कोहली ने लगातार पांचवें वनडे में 50 से ज्यादा रन बनाए। यह रिकॉर्ड अब सिर्फ उनके नाम है। उनके बाद क्विंटन डी कॉक, केन विलियमसन और बाबर आजम दो-दो बार ही ऐसा कर पाए हैं।

READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति 

सबसे तेज 28 हजार रन

कोहली ने 28 हजार इंटरनेशनल रन सबसे कम 624 पारियों में पूरे किए। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे टॉप स्कोरर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत के ही सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

भारत ने 300+ टारगेट चेज किया

टीम इंडिया ने 301 रन का लक्ष्य 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। यह 20वीं बार है जब भारत ने 300+ का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। रोहित शर्मा ने 26 रन बनाते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

प्लेयर ऑफ द मैच

37 साल 67 दिन के कोहली वनडे में 90–99 रन बनाने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनके नाम अब तक 45 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स हैं, जो जयसूर्या (48) से सिर्फ तीन कम हैं।

कोहली ने 300+ रन के टारगेट चेज में 12 पारियों में 1091 रन बनाए हैं। इसमें सात शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *