Virat – Dhoni Reunion: रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रांची पहुंच गए। इसी बीच, विराट कोहली और ऋषभ पंत देर रात महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कारों में थे और जैसे ही वे धोनी के घर पहुंचे, वहां मौजूद फैंस ने उन्हें देखकर खुशी जाहिर की।
READ MORE: कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
विराट और पंत करीब दो घंटे धोनी के घर रहे और उनके परिवार के साथ डिनर किया। डिनर के बाद, धोनी खुद विराट को उनकी होटल छोड़ने के लिए ड्राइव करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और फैंस ने इसे ‘री-यूनियन ऑफ द ईयर’ कहकर सराहा।
इस मुलाकात के दौरान ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ भी धोनी के घर पहुंचे थे। यह परंपरा है कि जब भी भारतीय टीम रांची आती है, खिलाड़ी धोनी से मिलने उनके घर जाते हैं। इस मुलाकात ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी, जब धोनी और कोहली ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।