Aayudh

Categories

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख तय, सगाई की खबर से फैंस खुश

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 3 अक्टूबर को विजय के घर सगाई कर ली है। इस सगाई में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, दोनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विजय की टीम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में शादी करेंगे। लंबे समय से दोनों के रिश्ते की खबरें चर्चा में थी, लेकिन वे हमेशा इसे दोस्ती बताते रहे।

विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में नजर आई थी, फिर 2019 की डियर कॉमरेड में साथ काम किया। इन फिल्मों से न सिर्फ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बल्कि ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग भी चर्चा में आ गई।

हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर एक ही कार से जाते देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

सगाई की खबर से फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को ‘ड्रीम कपल’ और ‘पावर कपल’ कहा जा रहा है।

READ MORE: गाजा शांति प्रस्ताव पर ट्रंप की पहल को मोदी ने सराहा, हमास बंधकों की रिहाई को तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *