Aayudh

Categories

वेनेजुएला की राजधानी में आधी रात हुए हवाई हमले; अमेरिकी हस्तक्षेप की आशंका

Venezuela News

Highlights

  • अमेरिका ने वेनेजुएला के चार शहरों में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, राजधानी काराकास में तेज धमाके सुने गए।
  • डोनाल्ड ट्रम्प का दावा है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को देश से बाहर ले जाया गया है।
  • वेनेजुएला सरकार ने हमलों की निंदा करते हुए देश में आपातकाल घोषित किया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Venezuela News: वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई धमाके हुए। स्थानीय समय के अनुसार रात 2 बजे कम से कम 7 जोरदार विस्फोट सुने गए। आसमान में नीची उड़ान भरते लड़ाकू विमान भी देखे गए। धमाकों के बाद लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए।

अमेरिका पर शक

धमाकों की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन मीडिया और सूत्रों का अनुमान है कि ये हमले अमेरिका की तरफ से हो सकते हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हाल ही में सैन्य टकराव बढ़ा है। अमेरिकी नौसेना और विमान क्षेत्र में तैनात हैं।

READ MORE: प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

मादुरो का बयान

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हमले की पुष्टि या खंडन नहीं किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ सहयोग के लिए वे तैयार हैं। मादुरो ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया कि वे ड्रग तस्करी में शामिल हैं।

तनाव बढ़ा

अमेरिका ने हाल ही में कैरेबियन सागर में सैन्य बल तैनात किए हैं और वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई है। इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल और ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया है।

अन्य इलाकों में असर

धमाके केवल काराकस तक सीमित नहीं थे। ला गुआइरा पोर्ट और मैक्वेटिया के पास भी विस्फोट और आग की खबरें हैं। एयरस्पेस खाली होने और विमान रूट बदलने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा।

READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *