Varun Dhawan: वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स वरुण के ड्राइवर की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर करता दिख रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स पुलिस की मौजूदगी में वरुण के ड्राइवर पर आरोप लगा रहा है कि उसने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाई और गाली-गलौज की। इस दौरान वरुण धवन शांति बनाए रखते हुए शख्स को समझाते हैं, “ठीक है, ठीक है।” इसके बाद अभिनेता अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं।
Varunardo and his driver getting into some minor trouble after an accident. Apparently Varun’s driver verbally abused the other guy
byu/Diedalonglongtimeago inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया यूजर्स ने वरुण के इस व्यवहार की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “वरुण धवन शांत और समझदारी से ऐसे मामलों को हैंडल करते हैं, न कि भावुक या आक्रामक बनते हैं।” दूसरे ने कहा, “ड्राइवर की गलती पर भी उन्होंने ड्रामा नहीं किया और पूरी तरह स्थिति को संभाला।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। शशांक खेतान द्वारा डायरेक्ट की गई यह रोमांटिक कॉमेडी पहले ही रिलीज़ होने वाली फिल्म कांतारा 2 के साथ क्लैश करेगी।
वरुण धवन ने अपने शांत और प्रोफेशनल रवैये से दिखा दिया कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, उसे समझदारी और संयम से ही संभालना चाहिए।
READ MORE: ट्रॉफी लेकर भागे पाकिस्तान मंत्री नकवी, पीएम मोदी के ट्वीट पर भड़के, बोले- ‘युद्ध को…’