Aayudh

US White House: व्हाइट हाउस में बुलडोजर का धमाका! ईस्ट विंग में तोड़फोड़, पीछे छुपा है राष्ट्रपति का बड़ा प्लान

US White House

US White House: अमेरिका के व्हाइट हाउस से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां ईस्ट विंग के एक हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया है। यह तोड़फोड़ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। ट्रंप व्हाइट हाउस में एक भव्य आयोजन हॉल (बॉलरूम) बनवा रहे हैं, जिसका काम 20 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ है।

करीब 250 मिलियन डॉलर (₹2,085 करोड़) की लागत वाला यह प्रोजेक्ट व्हाइट हाउस के इतिहास में सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है। नया बॉलरूम 90,000 वर्ग फुट में बनेगा और इसमें करीब 650 लोग बैठ सकेंगे। इस हॉल में सुनहरे झूमर, संगमरमर की फर्श और बड़ी खिड़कियां होंगी जो दक्षिणी लॉन की ओर खुलेंगी।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह निर्माण अमेरिकी करदाताओं के पैसों से नहीं, बल्कि निजी फंडिंग से किया जा रहा है।

1902 में बना ईस्ट विंग आखिरी बार 1942 में बदला गया था। अब इसे पूरी तरह आधुनिक रूप दिया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि यह बॉलरूम व्हाइट हाउस की भव्यता को नई ऊंचाई देगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व का प्रतीक बनेगा।

READ MORE: दीपावली पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश; ऑपरेशन सिंदूर, राम मंदिर और आत्मनिर्भर भारत का किया जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *